अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 9 सितम्बर 2022(शुक्रवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

09/09/2022,शुक्रवार।
भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत 2079,
शक संवत 1944,
दक्षिणायण,उत्तर गोल :,
वर्षा ऋतु, उत्तरे काल:,

चतुर्दशी तिथि दि 05:44 तक,
उपरांत पूर्णिमा तिथि आरम्भ।
धनिष्ठा नक्षत्र दि 12:04 तक,
उपरांत शतभिषा नक्षत्र आरम्भ।
योग सुकर्मा द 35 प 08,
करण गर द 02 प 29,
चन्द्र्मा कुम्भ राशि मे अहोरात्र।
सूर्योदय 05:48 सूर्यास्त 06:12 तक।
दिन का राहू काल - दि 08:54 से 12:00 बजे तक।

आज - अनंत चतुर्दशी,अनंत पूजन,अनंतसूत्र धारण,श्री गणेश चलप्रतिमा विसर्जन।
उप्रोक्त् मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
ज्योतिष,हस्तलिखित जन्मकुंडली,वास्तु,विवाह,यज्ञोपवित संस्कार,पूजा पाठ, महामृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानो के लिए संपर्क कर सकते है।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार आज राशियों का संभावित बोलचाल क्या कहता है
 मेष
व्यवसाय के मामले में आज का दिन कुछ ज्यादा खास नहीं होने वाला है। दांपत्य जीवन में सुख बना रहेगा। जो लोग सिंगल में उन्हें सच्चा प्यार मिल सकता है।

वृष
मुश्किल समय में लोगों का साथ मिलेगा। मानसिक तनाव में राहत मिलेगी। व्यवसाय में साझेदारी से बचें। अपने क्रोध पर काबू रखें।

मिथुन
सेहत सामान्य रहेगी। नौकरी में आपकी योजनाएं सफल होंगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

कर्क
जीवनसाथी के साथ प्रेम भरे पल बिताएंगे। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। भावनाओं पर काबू रखें। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ी परेशानी आ सकती है।

सिंह
वाणी पर संयम और क्रोध पर काबू रखें। दफ्तर में अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे।

कन्या
आज कन्या राशि के व्यापारियों को लाभ होगा। नौकरीपेशा लोग अपनी बुद्धि से कार्यों को निपटाएं। निजी संबंधों में प्रेम बरकरार रहेगा। छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

तुला
तुला राशि के लोग आज अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कला और मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

वृश्चिक
आज धन लाभ होने की संभावना है। घर परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशियां आएंगी। माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।

धनु
आज के दिन धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। धैर्यवान बने रहें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। आज कोई भी नया कार्य शुरू न करें।

मकर
मां का सानिध्य प्राप्त होगा। अपने आसपास के लोगों से तालमेल बनाकर चलें। तनाव कम होगा। पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

कुंभ
सेहत में सुधार हो सकता है। मौज-मस्ती में समय बीतेगा। दफ्तर में विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। व्यवसाय में मित्रों का साथ मिलेगा।

मीन
 ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। ध्यान और योग से अपने क्रोध को शांत करने की कोशिश करें। प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है।

उपरोक्त कोई जरुरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुण्डली का अध्यन जरुरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live