अपराध के खबरें

नवादा में इंटर के छात्र की निर्मम हत्या , शरीर पर पिटाई और जले के कई निशान

नवादा से आलोक वर्मा की रिपोर्ट

नवादा : नवादा में इंटर के छात्र की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। शरीर पर जख्म के कई निशान पाए गए हैं। कहा जा रहा है कि उसकी आंखें भी फोड़ दी गई थी। सरिया से बुरी तरह से पिटाई करने और जला हुआ निशान भी पाया गया है। शव गांव के बधार में पीपल के पेड़ के नीचे पाया गया। 

घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के भोला बीघा गांव की है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन की। शव को बरामद कर सदर अस्पताल नवादा में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।

 मृतक युवक दीपक कुमार के पिता विजय चौहान ने बताया कि गुरुवार की दोपहर बाद 1 बजे पुत्र दीपक पशु लेकर बधार की ओर गया था।
शाम तक पशु घर वापस लौट आया, लेकिन दीपक नहीं लौटा। जिसके बाद रात में काफी खोजबीन किया। लेकिन कहीं कोई अता पता नहीं चल सका। सुबह खोजबीन के दौरान  बधार की ओर दीपक का शव पड़ा हुआ मिला। 

पिता ने बताया की बेरहमी से उसकी हत्या की कई। किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उसके शरीर पर जला हुआ का निशान है और आंख भी फुटा हुआ है। किन कारणों से मेरे पुत्र की इतनी बेहरामी तरीके से हत्या की गई है यह अभी पता नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक के घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव के लोग घटना से स्तबध हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live