अपराध के खबरें

बिहार में भाजपा का बड़ा बदलाव, भूपेंद्र यादव की जगह महाराष्ट्र के विनोद तावड़े बने राज्य प्रभारी

 संवाद

मराठी मानुष विनोद तावड़े को भाजपा ने बिहार का नया प्रभारी बनाया है। एक समय नितिन गडकरी के करीबी और देवेंद्र फडणवीस के प्रतिद्वंद्वी रहे तावड़े की खासियत उनकी संगठन क्षमता मानी जाती है। इसी वजह से पिछले साल नवंबर में उन्हें महाराष्ट्र की राजनीति से हटाकर राष्ट्रीय राजनीति में लाया गया था और उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई थी। फिर वे हरियाणा के प्रभारी बने।

आज जिस तरह बिहार की राजनीति भाजपा के लिए बड़ी चुनौती बन गई है ऐसे में तावड़े को यह जिम्मेदारी दिया जाना बताता है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व उनकी क्षमताओं के बारे में आश्वस्त है। हालांकि देखना है कि बिहार की जमीनी सच्चाई से लगभग अनजान तावड़े यहां पार्टी को मजबूत कितने सफल होते हैं।

साथ ही खबर यह भी है कि बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया गया है। उनके सह प्रभारी बीजेपी आईटी सेल के इंचार्ज अमित मालवीय होंगे।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live