अपराध के खबरें

बिहार में डबल जंगल राज का माहौल - चिराग

अनूप नारायण सिंह 

लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद आदरणीय श्री चिराग पासवान जी ने रविन्द्र भवन पटना में मिलन समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश में हर दिन नीचे गिरती कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पे निशाना साधा उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन नहीं बल्कि डबल जंगल राज का माहौल है। जब से सरकार बदली है अपराध और ज्यादा बढ़ गया है ऐसी घटनाएं बिहार में हो रही जिसे हमने कभी सोचा ही नही था। बेगूसराय के घटनाएं को ही देख लिजिए दो लोग अंधाधुन निर्दोष लोगों पर फायरिंग की और नीतीश जी स्लोगन दे रहे है बिहार में दिखा अब देश देखेगा। इतना ही नहीं श्री चिराग ने यह भी कहा बिहार की जो हलात दिख रही है ऐसे में राष्ट्रपति शासन लगाने की जरूरत है। राज्य के अन्दर शासन व्यवस्था खत्म हो चुकी है वहीं दूसरी तरफ जमीन पर अपराधियों का टांडव देखने को मिल रहा है अगर नीतीश कुमार जी से बिहार नही संभल रहा है तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा ने बताया इस मिलन समारोह कार्यक्रम में रंधीर कुमार यादव एवं उनके सैकड़ों समर्थकों ने पद्म भूषण स्व0 रामविलास पासवान जी के विचारों से प्रेरित तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री चिराग पासवान जी के बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए लोजपा(रा) की सदस्यता ग्रहण की।
उक्त मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी, प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ0 अरूण कुमार, राष्ट्रीय महासचिव डॉ0 सत्यानंद शर्मा, अजय अल्तमस, अनिल कुमार पासवान, बिहार संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पाण्डेय, संगठन मंत्री ई0 रविन्द्र कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, अजय कुशवाहा, रमेश कुमार, डॉ0 प्रकाश चन्द्रा, राकेश कुमार सिंह उर्फ गबरू सिंह, वेद प्रकाश पाण्डेय, सिमांत मृणाल पासवान, मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट, अनुपम पासवान, दिनेश पासवान, कुन्दन पासवान, गौरव सोनी, सौरभ पाण्डेय, चंदन यादव, प्रकाश कुशवाहा थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live