अपराध के खबरें

गिरिडीह से रांची जा रही बस हजारीबाग के टाटी झरिया स्थित सेवई नदी में पलटी, सात की मौत

संवाद 
 झारखंड के हजारीबाग जिले में शनिवार को करीब 50 यात्रियों को लेकर जा रही एक बस एक हादसे का शिकार हो गई। आज दोपहर में हुए हादसे में बस सीवान नदी पर पुल से नीचे गिर गई और इसमें कम से कम सात यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायल नगेंद्र सिंह ने बताया की बस में सभी सिख समुदाय के लोग हैं। सभी गिरिडीह से रांची धार्मिक कीर्तन कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी समेत उनके परिवार के दो लोगों की मौत मौके पर हो गई है। घायलों को जब हजारीबाग मेंडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में लाया गया तब यहां प्रबंधन की लापरवाही सामने आई। न ही सुपरिटेंडेंट और न ही डिप्टी सुपरिटेंडेट अस्पताल पहुंचे। आनन-फानन में प्रशासन को गंभीर रूप से घायलों को निजी अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गिरिडीह से आ रही शिवशक्ति बस टाटी झरिया के सिवाने नदी पुल के पास अचानक असंतुलित हो गई। इसके बाद पुल से बैरिकेडिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गई। अभी तक एक्सिडेंट के कारण का पता नहीं चल पाया है। प्रथमदृष्ट्या ब्रेक फेल हो जाने की बात सामने आ रही है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद दारू व टाटीझरिया थाने की टीम मौके पर पहुंची। टीम के पहुंचते राहत कार्य शुरू हो गया है। दुर्घटना में जो ज्यादा घायल हैं उन्हें एंबुलेंस और सुरक्षित व्यक्ति को बस हजारीबाग व रांची भेजा जा रहा है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live