अपराध के खबरें

CBSE EXAM PATTERN : 10वीं-12वीं में चार और पांच अंकों के प्रश्नों की संख्या कम रहेगी, नया पेपर पैटर्न जारी

संवाद

मिथिला हिन्दी न्यूज :- सीबीएसई परीक्षा पैटर्न 2022: सैंपल पेपर जारी करने के बाद सीबीएसई ने सोमवार को प्रश्न पत्र पैटर्न भी जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं और 12वीं की 2023 की बोर्ड परीक्षा में चार और पांच अंकों के प्रश्नों की संख्या कम होगी. जहां दसवीं विज्ञान और गणित विषय में पांच अंकों के प्रश्न नहीं पूछे जाएंगे। सामाजिक विज्ञान में चार अंकों का कोई प्रश्न नहीं होगा। बल्कि दीर्घ उत्तरीय प्रकार के प्रश्न केवल पांच अंकों के होंगे। वहीं अगर 12वीं की बात करें तो केमिस्ट्री, बायोलॉजी, फिजिक्स में चार अंकों के सवाल नहीं पूछे जाएंगे. बोर्ड ने इस बार प्रश्नों के पैटर्न में भी बदलाव किया है।बता दें कि वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा यानी टर्म-2 आधे सिलेबस पर आधारित थी। ऐसे में प्रश्नों की संख्या भी कम थी। लेकिन इस बार चूंकि एक ही परीक्षा होनी है तो प्रश्नों की संख्या 35 से 40 तक रहेगी। पिछले साल वस्तुनिष्ठ प्रश्न के लिए टर्म-1 लिया गया था। इस बार विषयानिष्ठ और वस्तुनिष्ठ प्रश्न एक ही साथ प्रश्न पत्र में रहेंगे। इसके साथ बोर्ड ने इस बार प्रश्न का उत्तर देने के लिए शब्द सीमा भी बतायी है। बोर्ड के अनुसार दो अंकों के प्रश्नों का उत्तर 30 से 50 शब्दों में देना है। वहीं, तीन अंक का प्रश्न 50 से 80 शब्दों में देना है। दीर्घ उत्तरीय प्रश्न का उत्तर 80 से 120 शब्दों में दिया जाना है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live