अपराध के खबरें

बिहार में गोली-राज: बेगूसराय में NH पर 30 KM अंधाधुंध फायरिंग करते भागे क्रिमिनल, एक मरा, 10 घायल

संवाद


मिथिला हिन्दी न्यूज :- बेगूसराय के राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर पिपरा से लेकर बछवाड़ा तक अंधाधुंध फायरिंग 2 की मौत होने की पुष्टि हुई है और कई लोग घायल हुए हैं। सिर्फ गोधना में 3 घायल होने की सूचना मिली है। अज्ञात सिरफिरा ने मल्हीपुर चौक बीहट से बछवाड़ा तक अनेक लोगों को गोली मारकर घायल किया। अबतक कुल 11 लोगो को इस अंधाधुंध गोलीबारी में घायल होने की सूचना है।
घटनास्थल पर उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो मोटरसाइकिल सवार थे और गोलीबारी शुरू करने के बाद फर्राटा भरते हुए पटना की ओर निकल गए।
बेगूसराय में गोलीबारी की घटना पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने टिप्पणी करते हुए कहा कि," जब अपराधी बेखौफ हो जाते हैं तो बेगूसराय जैसी घटना घटती है। 30 किमी तक चार थाने से होते हुए अपराधी रोड से बिना रोक टोक गुजरते हैं बेखौफ गोलियाँ चलाते हैं। लोगों में भय नाम की चीज खत्म हो गई है।"
भाजपा के चर्चित नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे श्री सुशील कुमार मोदी ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार के आपराधिक रिकॉर्ड में यह नया मामला अद्भुत और आश्चर्यजनक है।
आज शाम बेगूसराय में मोटरसाइकिल सवार 2 अपराधियों ने लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोगों को गोली मार दी। एक व्यक्ति की मौत हो गई, 10-11 लोग घायल हैं। दुर्भाग्य है कि जब से बिहार में गठबंधन की सरकार बनी है,अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।"

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live