अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 2 जनवरी 2023 (सोमवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

02/01/2023,सोमवार,
पौष मास,शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत 2079,
शक संवत 1944,
दक्षिणायण,दक्षिण गोल:,
हेमंत ऋतू,पूर्वकाल:,

एकादशी तिथि रा 10:26 तक,
उपरांत द्वादशी तिथि आरम्भ।
भरणी नक्षत्र दि 05:01 तक,
उपरांत कृतिका नक्षत्र आरम्भ।
योग सिद्धि द 08 प 21,
करण वाणिज् द 09 प 04,
चन्द्र्मा मेष राशि मे रा 11:16 तक,उपरांत वृष राशि मे।
सूर्योदय 06:48,सूर्यास्त 05:12,
दिन का राहू काल _ दि 08:06 से 09:24 तक,उपरांत दि 02:36 से 03:54 तक।

आज - पुत्रदाएकादशी व्रत,सिद्धि योग।
उप्रोक्त् मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
ज्योतिष,हस्तलिखित जन्मकुंडली,वास्तु,यज्ञोपवित संस्कार,विवाह,पूजा पाठ, महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानो के लिए संपर्क कर सकते है।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष : 
 आज का दिन शुभ रहेगा। शुभ कार्य में धन खर्च होगा। खर्च की अधिकता बढ़ेगी तो मन परेशान हो सकता है। स्वास्थ्य नरम गरम रहने के आसार नजर आ रहे हैं। पीली वस्तु अपने पास रखना आज आपके लिए हितकारी साबित हो सकता है। कुछ लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। दिखावे के चक्कर में अपने धन की हानि ना करें। धन की कमी का सामना करना पड़ेगा। रिश्तेदारों का पूरा समर्थन 
रहेगा।

वृषभ :
प्रतिस्पर्धा का दिन रहेगा। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को आज अच्छी खबर मिल सकती है। कोई नई उपलब्धि आपके हाथ रखेगी। अन्य स्रोतों से धन आगमन होगा। जिससे मन प्रसन्न रह सकता है। आय के नए मार्ग खुलेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। पुरानी मार्ग से भी पैसे आएंगे।

मिथुन :
कोर्ट कचहरी में विजय मिलती नजर आ रही है। राजनीतिक लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारी का सहयोग आपको प्राप्त होगा। व्यापार बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। विष्णु भगवान की पूजा करना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आज पुरस्कार मिल सकते हैं। किसी काम के लिए सलाह मशवरा करना पड़े तो अनुभवी लोगों से सलाह ले।

कर्क :
 आज बिजनेस में वृद्धि देखने को मिलेगी। नए संपत्ति खरीदने के अभिलाषा पूरी हो सकती है। रुका हुआ काम बनेगा। आध्यात्मिक के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी।धार्मिक गतिविधि में शामिल होंगे। भाग्यवश कुछ काम बनेगा। शुभता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बेहद अच्छा रहेगा।

सिंह : 
दिन सावधान रहने की है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं।परिस्थितियां प्रतिकूल बनी हुई है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति भी ज्यादा लाभदायक नहीं है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी काम को करने से बचे। नए प्रयास रंग लाएंगे। हालांकि बात को तोलमोल कर बोलना जरूरी है।

कन्या
 प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। परेशानी दूर होगी। किसी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की के योग बनते नजर आ रहे हैं। विष्णु भगवान की आप पर कृपा बनी रहेगी। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग के जीवन में खुशहाली आएगी। नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा ।आवश्यक कार्य को गति देंगे। परिवार के सदस्य आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं।

तुला : 
 आज का दिन आय में वृद्धि लेकर आएगा। वाणी और व्यवहार में मधुरता रखना आपके लिए हितकारी साबित होगा। शत्रु भी मित्र बनेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है।व्यापारिक दृष्टिकोण से रुका हुआ काम पूरा होगा। सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को नया मौका मिलेगा। बजट बनाकर चले। धन संचय के योग हैं।

वृश्चिक : 
 पढ़ने लिखने के लिए अच्छा समय है। कहीं दाखिला लेना चाहते हैं तो आज का दिन चुने। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। नए प्रेम का आगमन हो सकता है। सकारात्मक दिन रहेगा। बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। किसी से धन उधार लेने से बचें। मित्र आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं।

धनु : 
भूमि भवन वाहन की खरीदारी संभव है। घर में उत्सव का माहौल होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम रतन धन की स्थिति माध्यम है। लाल वस्तु अपने पास रखना आपके लिए हितकारी साबित हो सकता है। मिलाजुला दिन रहेगा ।जल्दी बाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। मामले में आप पूरी रूचि दिखाएं वरना रिश्तो में तनाव पैदा होगी।

मकर :
 भाईचारे की भावना बढ़ेगी। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में किसी काम को समय से पूर्व पूरा करेंगे। नए व्यापार की शुरुआत होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। पीली वस्तु का दान 
करें।

कुंभ :
वाणी से दुनिया को जीतेंगे। कुटुंब में वृद्धि होगी। धन के योग बनते नजर आ रहे हैं। पद प्रतिष्ठा मान सम्मान का लाभ मिलेगा। जनकल्याण की भावना रहेगी। छोटी दूरी की यात्रा संभव है। माहौल उत्सव जैसा रहेगा। कार्य क्षेत्र में लोगों को बड़े लाभ मिलेंगे।

 मीन 
आवश्यक कार्य को गति मिल गई। कुछ नए लोगों के संपर्क में जाएंगे। किसी परिजन से मुलाकात संभव है। सितारों की तरह चमकते दिखाई देंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उपरोक्त कोइ जरुरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरुरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live