अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 9 जनवरी 2023 (सोमवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

09/01/2022,सोमवार।
माघ मास, कृष्ण पक्ष।
(संक्रान्ति अनुसार पौष मास)
विक्रम संवत 2079,
शक संवत 1944,
दक्षिणायण,दक्षिण गोल:,
शिशिर ऋतू,पूर्व काल:,
 
द्वितीया तिथि दि 07:43 तक,
उपरान्त तृतीया तिथि आरम्भ।
अश्लेशा नक्षत्र अहोरात्र।
योग विश्कुम्भ द 07 प 29,
करण गर द 02 प 18,
चन्द्र्मा कर्क राशि मे अहोरात्र।
सूर्योदय 06:46,सूर्यास्त 05:14,
दिन का राहू काल -दि 08:05 से 09:24 तक,उपरांत दि 02:38 से 03:56 तक।

आज - दग्ध तिथि दि 07:43 यावत्त्।
उप्रोक्त् मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
ज्योतिष,हस्तलिखित जन्मकुंडली,वास्तु,यज्ञोपवित संस्कार,विवाह,पूजा पाठ,महा मृत्युंजय जाप एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानो के लिए संपर्क कर सकते है।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोल चाल आज क्या कहता 
  मेष
आपके स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है।व्यापार ठीक ठाक चलेगा। आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।भाग्य आपका अच्छा साथ देगा। कार्यालय में आपकी स्थिति उत्तम रहेगी। धन आने की योग है। भाई बहनों के साथ उत्तम संबंध रहेंगे।

 वृष 
माताजी और जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। पिताजी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रातः काल स्नान के उपरांत तांबे के पात्र में जल, अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को सूर्य मंत्र के साथ जल अर्पण करें। आपके सुख में वृद्धि हो सकती है। मुकदमे में आपको सफलता मिलेगी। भाग्य आपका साथ देगा। आपके स्वयं का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन
रोगों से मुक्ति पाना संभव है। आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवनसाथी और पिताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। कचहरी के कार्यों में आपको सफलता नहीं मिल पाएगी। धन कम आने का योग है।

कर्क 
भाइयों से आपका संबंध खराब हो सकता है। अगर आप कर्मचारी हैं तो अधिकारी से बहस में उलझने से बचें। थोड़ा बहुत धन आने का योग है। शत्रु परास्त होंगे। मंगलवार का व्रत करें और मंगलवार को ही हनुमान जी और मंगल देव की आराधना करें। अविवाहित जातकों के लिए बहुत सुंदर अवसर है। आपके विवाह की बात अच्छे रूप से चलेगी। प्रेम संबंधों में भी वृद्धि होगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके संतान का आपको सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह 
भाग्य आपका बहुत कम साथ देगा। नये शत्रु बन सकते हैं। संतान को कष्ट हो सकता है। संतान के संबंध आपसे खराब हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 10, 11 और 12 जनवरी अनुकूल और लाभदायक हैं। 9 जनवरी को आपको सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप राहु की शांति हेतु उपाय करवाएं। आपका आपके जीवन साथी का और आपके माताजी का स्वास्थ्य इस सप्ताह ठीक रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में परेशानी आ सकती है।

कन्या 
माताजी को मामूली कष्ट हो सकता है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन आने का अच्छा योग है। गणेश अथर्वशीर्ष का पूरे सप्ताह पाठ करें। कन्या राशि के अविवाहित जातकों के लिए यह वर्ष अच्छा है। आपके प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। संतान से आपके संबंध भी अच्छे होंगे। संतान की उन्नति भी होगी। मुकदमों में मामूली सफलता मिल सकती है।

तुला 
आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य थोड़ा बहुत खराब हो सकता है। भगवान शिव का दूध और पानी से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है। लोगों के बीच में आप को सम्मान प्राप्त होगा। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सुख की कोई सामग्री आप खरीद सकते हैं। भाइयों से संबंध अच्छा रहेगा। एक बहन या एक भाई से संबंध खराब हो सकता है।

वृश्चिक 
संतान से आपको सहयोग भी प्राप्त होगा। खर्चे बढ़ेंगे। रूद्राष्टक का पाठ करें और शिवजी का जल से अभिषेक करें। आपका स्वास्थ्य ठीक हो सकता है। आपके जीवनसाथी , माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके पास धन आने का अच्छा योग है । भाई बहनों से संबंध अच्छे रहेंगे। संतान की उन्नति हो सकती है।

धनु
आप सुख संबंधी कोई सामान क्रय कर सकते हैं। आपके घर में कोई शुभ कार्य होगा। आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। आपके पास धन आने का अच्छा योग है। आपके सुख में वृद्धि होगी।

मकर 
आपके माताजी और पिताजी को कष्ट हो सकता है। भाइयों से संबंध अच्छे रहेंगे। भाइयों की उन्नति होगी। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त होगा। आप घर की बनी पहली रोटी गौमाता को दें। मकर राशि के अविवाहित जातकों के विवाह तय होने का संबंध निकट आ रहा है। आपके पास उत्तम प्रस्ताव आएंगे। कचहरी के कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। मुकदमे में आप जीत सकते हैं।

कुंभ 
आपकी मानसिक चिंताएं बढ़ सकती हैं। शनिवार के दिन दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें। धन की अच्छी प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में उन्नति होगी। कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। दूर देश की यात्रा भी हो सकती है। माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पिताजी को थोड़ी परेशानी हो सकती है।

मीन 
भाइयों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। आपके प्रेम संबंधों को बल मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आप विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में प्रतिष्ठा मिलेगी। आपको अच्छी सीट भी मिल सकती है। धन आने का अच्छा योग है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के पेट में कोई समस्या हो सकती है।

उपरोक्त कोई जरुरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरुरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live