अपराध के खबरें

एक बार फिर बिहार जंगलराज की ओर : केशव मौर्य

संवाद 
दरभंगा। भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय बिहार प्रदेश भाजपा कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गुजरात के मोदी मॉडल के तहत गुंडाराज का खात्मा कर सरकार जनहित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमलोग जनता के सहयोग से उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बहा रहे हैं। उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने जदयू-भाजपा के गठबंधन में चल रहे विकास को अवरूद्ध करने का काम किया है। एक बार फिर बिहार जंगल राज की ओर बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 और बिहार की 40 सीट भाजपा जीतेगी और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि नीतीश को बिहार में जंगल राज स्थापित करने का दोषी करार दिया जाएगा। इस मौके पर बिहार विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी, सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर, पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार, विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, हरि भूषण ठाकुर बचोल, विधान पार्षद हरी सहनी, भाजपा जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी, लोकसभा प्रभारी राम कुमार झा आदि उपस्थित थे। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दरभंगा हवाई अड्डा पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर बिहार प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सांसद डॉ. संजय जायसवाल, सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live