अपराध के खबरें

हॉस्पिटल में भर्ती हुईं सोनिया गांधी,श्वसन तंत्र में हुआ संक्रमण

संवाद 

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में भर्ती हुईं हैं। सूत्रों के अनुसार उनके श्वसन तंत्र में इंफेक्शन हुआ है। प्रियंका गांधी मां के साथ अस्पताल गईं हैं।

सोनिया गांधी को सांस लेने में परेशानी होने पर हॉस्पिटल लाया गया है। उनके श्वसन तंत्र में इंफेक्शन हुआ है। उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश के दौरान मंगलवार शाम को सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने यात्रा में हिस्सा लिया था। उन्होंने सात किलोमीटर पैदल यात्रा की थी। यात्रा से लौटने के बाद से सोनिया गांधी की तबीयत ठीक नहीं है।

पिछले साल दो बार हुआ था कोरोना संक्रमण

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार रात को उत्तर प्रदेश के बागपत के मविकलां में रात भर रुकी थी। बुधवार सुबह छह बजे यात्रा फिर से शुरू हुई। प्रियंका गांधी इस कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ शामिल नहीं हुईं। पिछले साल भी सोनिया गांधी का इलाज गंगा राम हॉस्पिटल में हुआ था। 12 जून को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें 18 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई थी। पिछले साल सोनिया गांधी दो बार कोरोना संक्रमित हो गईं थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live