अपराध के खबरें

बिहार की बेटी डॉ गरिमा सिंह मास्टर ऑफ सर्जरी के लिए राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में हुई चयनित

संवाद 
पटना। बिहार के मधेपुरा जिले के खुरहान ग्राम निवासी आयुर्वेद चिकित्सक डॉ राजेश कुमार सिंह और बबीता सिंह की पुत्री डॉक्टर गरिमा सिंह का चयन बी एम कनकनवाड़ी आयुर्वेदिक महाविद्यालय में आयुर्वेद संकाय में मास्टर ऑफ सर्जरी के लिए हुआ है राष्ट्रीय स्तर पर हुई प्रवेश परीक्षा में गरिमा बिहार से सफल होने वाली इकलौती बेटी हैं।आयुर्वेद चिकित्सक के रूप में डॉक्टर गरिमा सिंह मधेपुरा नेपाल तथा पटना में लोगों की पिछले 2 वर्षों से सेवा भी कर रही है असाध्य रोगों के निदान के साथ ही साथ महिला रोगों के निदान के क्षेत्र में भी काफी बेहतर काम कर रही है डॉक्टर गरिमा सिंह के चयन होने पर कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है तथा कहा है कि बिहार की बेतिया इसी तरह आगे बढ़ती रहे। अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता गुरुजनों और कठिन परिश्रम को देने वाली डॉक्टर गरिमा सिंह कहती हैं कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता बिना कठिन परिश्रम के कुछ भी हासिल नहीं होता। 

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live