अपराध के खबरें

OPS का खत्म हुआ इंतजार, हिमाचल को CM सुक्खू ने लोहड़ी पर दी खुशखबरी

संवाद 
हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन स्कीम लागू होने का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खी ने इसे लागू किए जाने का ऐलान करते हुए कहा है कि आज ही इसका नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा।

शिमला 13 जनवरी। हिमाचल प्रदेश में ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) लागू होने का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वादे के मुताबिक पहली कैबिनेट बैठक में ओपीएस बहाली को मंजूरी दे दी है। 

ट्विटर पर खुद इसकी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ही इसका नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल में सरकार बनने पर ओपीएस लागू करने का वादा किया था। पार्टी की जीत के बाद से ही प्रदेश के कर्मचारी ओपीएस लागू होने का इंतजार कर रहे थे।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को ट्विटर पर ओपीएस लागू होने की घोषणा की। उन्होंने लिखा, 'कांग्रेस की विचारधारा प्यार, भाईचारे और सच्चाई की मिसाल है। आज लोहड़ी के शुभ अवसर पर मुझे हिमाचल के कर्मचारियों की लंबित मांग OPS को बहाल करते हुए बहुत खुशी हो रही है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि कर्मचारी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हिमाचल के विकास मे अपना पूर्ण सहयोग देंगे।'

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live