अपराध के खबरें

बिहार में गर्मी का ट्रेलर! दिल्ली-UP में बारिश व पंजाब में ओलावृष्टि की संभावना

संवाद

उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड से फिलहाल राहत है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार और बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रह सकता है।मौसम विभाग की मानें तो बुधवार सुबह दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, बृहस्पतिवार को भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। इससे पहले दिल्ली में मंगलवार को पूरे दिन बादल छाए रहने और ठंडी हवा चलने से मौसम में ठंडक महसूस की गई।वहीं, उत्तराखंड में मंगलवार को देर शाम चोटियों पर हिमपात हुआ। इससे तापमान में भी गिरावट आ गई। वहीं, हिमाचल में भी वर्षा और हिमपात शुरू हो गया है। हिमपात से लाहुल घाटी का मनाली से संपर्क कट गया है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिन प्रदेश में आंधी चलने, भारी हिमपात और वर्षा के साथ ओलावृष्टि होने का यलो अलर्ट जारी किया है।बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मंगलवार को राजधानी का तापमान पांच डिग्री चढ़कर 27.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच व न्यूनतम में तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान उत्तरी भागों के 19 जिले व दक्षिण पूर्व भागों के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया के कुछ स्थानों पर कोहरा छाया रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में आंशिक वृद्धि के आसार हैं।मौसम विभाग चंडीगढ़ के पूर्वानुमान की मानें तो बुधवार व वीरवार को राज्य में कई स्थानों पर वर्षा के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। बता दें सोमवार को चंडीगढ़ में सबसे अधिक 12.6 मिलीमीटर वर्षा हुई। यहां न्यूनतम तापमान 9.6 और अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह एसबीसएस नगर में 9.6, होशियारपुर में 9.7 लुधियाना में 5.9, पटियाला में 4.9, फतेहगढ़ साहिब में 7.5 व रोपड़ में 7.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। अन्य जिलों में भी बूंदाबांदी हुई। वर्षा के कारण दिन के तापमान में कमी और रात के तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की गई।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live