अपराध के खबरें

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बने बिहार के नए राज्यपाल, फागू चौहान मेघालय के गर्वनर नियुक्त

संवाद 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई नए राज्यपालों की नियुक्ति को स्वीकृति दी है। कई राज्यों के राज्यपालों को आज बदला गया है और कई में फेरबदल देखने को मिला है। फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बिहार के नए राज्यपाल बने हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupdi Murmu) ने कई नए राज्यपालों (New Governer) की नियुक्ति को स्वीकृति दी है। कई राज्यों के राज्यपालों को आज बदला गया है। इसी कड़ी में राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) बिहार के नए राज्यपाल ( New Governor of Bihar) बने हैं। आर्लेकर पहले हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Governer) के राज्यपाल थे। वहीं, फागू चौहान (Phagu Chauhan) को मेघालय का राज्यपाल (Meghalaya New Governer) नियुक्त किया गया है।

बचपन से ही RSS से रहा जुड़ाव
बता दें कि राजेंद्र आर्लेकर (Rajendra Arlekar) का जन्म 23 अप्रैल 1954 को गोवा (Goa) के पणजी में हुआ था। उन्होंने एमईएस कॉलेज, वास्को डी गामा, गोवा से अपनी डिग्री पूरी की और प्राप्त की। आर्लेकर बचपन से ही आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) से जुड़े थे। साल 1989 में आर्लेकर भाजपा में शामिल हुए। वह उस समय केवल 35 वर्ष के थे, जब उन्होंने राजनीति में आने निर्णय लिया।

गोवा सरकार में बने कैबिनेट मंत्री
राजेंद्र आर्लेकर गोवा सरकार में कैबिनेट मंत्री और गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। साल 2012 में उन्हें गोवा विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने तीन साल तक स्पीकर के रूप में अपनी भूमिका बनाए रखी। फिर 2015 में कैबिनेट में फेरबदल के दौरान उन्हें गोवा का पर्यावरण और वन मंत्री नियुक्त किया गया।

गोवा विधानसभा को बनाया पेपर मुक्त
गोवा विधानसभा को कागज रहित बनाने को लेकर राजेंद्र आर्लेकर की आज भी सराहना होती है। गोवा विधानसभा ऐसा करने वाला पहला राज्य है। 6 जुलाई 2021 को उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया, जब बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live