अपराध के खबरें

डाक्टर से दुष्कर्म के आरोपी के घर कुर्की

संवाद 
दरभंगा। महिला थाना की पुलिस ने एक महिला डाक्टर के साथ दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी के घर का कुर्की जब्ती किया है। महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां दल बल के साथ मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना के पानापुर ओपी बंगरा हरदास गांव में जाकर आरोपी के घर का रविवार को स्थानीय पुलिस और मुखिया के मदद से कुर्की जब्ती किया गया। महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि महिला थाना कांड संख्या 18/21 फरार आरोपी महेश पांडेय के पुत्र कुणाल कुमार पांडेय के विरुद्ध एक महिला डाक्टर के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया गया था। बताया जाता है कि महिला डाक्टर के अधीन ही कुणाल कुमार पांडेय स्टाफ के रूप में कार्य कर रहा था। जहां डाक्टर का आपत्तिजनक फोटो खींचकर ब्लैक मेलिंग कर दुष्कर्म कर रहा था। महिला डाक्टर परेशान होकर महिला थाना में आवेदन दिया। उसके बाद से आरोपी कुणाल फरार चल रहा है। न्यायालय से आदेश मिलने के बाद रविवार को मुजफ्फरपुर जाकर उसके घर का कुर्की जब्ती किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live