अपराध के खबरें

बॉलीवुड में बिहार के शक्ति कुमार

संवाद 


मैरीकॉम, मुक्केबाज, जय गंगाजल, राजा नटवरलाल जैसी फिल्मों से दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता शक्ति कुमार इन दिनों अपनी सस्पेंस थ्रीलर वेब सीरीज मत्स्य कांड से चर्चा में हैं। इसमें उन्होंने मेन विलेन का रोल किया है। इसे बहुत सराहा गया है। शक्ति कुमार की पहचान बॉलीवुड में एक ऐसे अभिनेता की है, जिन्होंने बिहार के नालंदा जैसे छोटे शहर से आकर अपनी अदाकारी से सबों को प्रभावित किया है। यही वजह है कि नया साल शक्ति कुमार के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि रेड चिल्ली की भक्षक, एंडमॉल के लिए एके 47, सोनी लिव के वेब सीरीज डॉ. अरोरा व अमेजन दि इन टू द शैडों का तीसरा सीजन और इम्तियाज अली के साथ फिलहाल वे नजर आने वाले हैं। इसके अलावा इस साल वे कई और वेब सीरीज व फिल्मों में भी नजर आएंगे।बिहार के नालंदा की माटी में पले बढ़े शक्ति कुमार मुम्बई में बीते 20 वर्षों से काम कर हैं। फिल्मों में अभिनय के शौकीन रहे शक्ति को सोनी टीवी के धारावाहिक बाहुबली ने बड़ी पहचान दिलाई। लेकिन, बड़े पर्दे पर उनको ब्रेक मिला अश्विनी चौधरी की नेशनल अवार्ड विनिंग फिल्म 'धूप' से। इस फिल्म में वे ओमपुरी के साथ दिखे। हालांकि, इसमें उनका किरदार सीमित था। उन्होंने बिहार बेस्ड फिल्म 'अंतर्द्वंद्व ' जब की तो उसे खूब सराहा गया और इस फिल्म को भी नेशनल अवार्ड मिला। इसमें भी शक्ति ने अपनी अदाकारी की ओर सबका ध्यान खींचा।प्रियंका चोपड़ा की फिल्म मैरी कॉम में मुख्य विलेन का किरदार शक्ति ने निभाया। इमरान हाशमी और केके मेनन के साथ राजा नटवरलाल, प्रकाश झा और प्रियंका चोपड़ा के साथ जय गंगाजल जैसी प्रमुख फिल्में कीं। प्रकाश झा के साथ शक्ति की फिल्म 'परीक्षा' को भी खूब सराहा गया, जो जी-5 पर रिलीज हुआ था।वे मुंबई में भले इतनी बड़ी फिल्में कर रहे हैं, लेकिन उनका लगाव आज भी अपनी माटी से खूब है। तभी उन्होंने नालंदा को लेकर बहुत कुछ सोच रखा है। शक्ति भास्कर से बातचीत में कहते हैं कि उनकी छह कंपनियों में एक नालंदा इनोवेशन एंड क्रिएशन भी है। वे नालंदा या राजगीर में थियेटर शुरू करने में लगे हैं। इसमें NSD पासआउट ट्रेनिंग देंगे। वे बताते हैं कि बिहार सरकार के कई प्रपोजल उन्होंने दिया है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live