अपराध के खबरें

146 साल का रिकॉर्ड सबसे गर्म बीती फरवरी : 99% कम हुई बारिश, मार्च में रिकॉर्ड बना सकती है गर्मी

संवाद 
इस बार की फरवरी साल 1877 से अब तक सबसे गर्म रही। इस बार गर्मी मार्च में भी नया रिकॉर्ड बना सकती है। फरवरी, 2023 में देश का दिन में औसत तापमान 29.54 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य (27.8 डिग्री) से 1.74 डिग्री अधिक था। इससे पूर्व 2016 में फरवरी का दिन में औसत तापमान 29.48 डिग्री दर्ज किया गया था। पंजाब में फरवरी महीने में औसत पारा 24.86 डिग्री रहा। आईएमडी के अनुसार इस बार फरवरी महीने में 1 एमएम भी बारिश नहीं हो पाई है।

इस बार पंजाब व हरियाणा में 99% फरवरी में कम बारिश हुई है। फरवरी में दो बार वेस्टर्न डिस्टरबेंस बने थे, पर वो कोई असर नहीं दिखा पाए। मौसम विभाग के विज्ञानी एससी भान ने कहा कि फरवरी में कम बारिश, साफ आसमान, एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के बनने से तापमान में बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत में मार्च में ही हीटवेव आने लगेंगी। उत्तर के पहाड़ी, मैदानी, पश्चिमी,पूर्वी राज्यों में मार्च में कम हीटवेव चलेगी, अप्रैल-मई में बढ़ जाएगी।

...फरवरी में भी मध्य भारत ही ज्यादा तपा था

{फरवरी में उ. पश्चिम भारत (राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, प. यूपी) में दिन का औसत अधिकतम तापमान 3.40 डिग्री ज्यादा 24.86 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इससे पहले 1960 में यह तापमान 24.55 डिग्री पहुंचा था। {मध्य भारत (मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ व गुजरात) के लिए इतिहास की यह दूसरी सबसे गर्म फरवरी रही। इस साल यहां फरवरी का औसत अधिकतम तापमान 31.93 डिग्री रहा। 2006 में यह 32.13 डिग्री दर्ज किया गया था।

एक्सपर्ट का अनुमान मध्य भारत को छोड़कर बाकी जगह हीटवेव कम रहेगी

मौसम विभाग के विज्ञानी एससी भान ने बताया- पिछली मार्च भी इतिहास में सबसे गर्म रही थी, इस साल मध्य भारत को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में हीटवेव पिछले साल की तुलना में कम हो सकती है।
मार्च में कुछ न्यूट्रल परिस्थितियां रह सकती हैं, कई मौसम संबंधी मॉडल ला-नीना परिस्थितियों के कमजोर होने का संकेत दे रहे हैं व अप्रैल-मई में अल-नीनो परिस्थितियां उभर सकती हैं। इससे पारा ज्यादा रहेगा।
हरियाणा में फरवरी में सामान्य से 99% कम बारिश हुई, जो 6 साल में सबसे कम है। पंजाब में इस बार 0.1 एमएम बारिश रिकाॅर्ड हुई। सबसे ज्यादा बारिश 2013 में 137 एमएम रिकॉर्ड हुई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live