अपराध के खबरें

नालंदा में हिंसक झड़प 6 लोगों को लगी गोली, दर्जनों हुए घायल : रुकी विराट शोभायात्रा

संवाद 

नालंदा के बिहारशरीफ में राम नवमी शोभा यात्रा के दौरान दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प हुआ। जिसमें कई राम भक्त घायल हुए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उन्हें गंभीर स्थिति में पावापुरी रेफर कर दिया गया।

आपको बता दें कि हुए गोलीबारी में 6 लोगों को गोली लगी है और रोड़ेबाजी में दर्जनों घायल हो गए हैं। हिंसक दंगे में कई बस और छोटे-बड़े वाहनों को जला दिया गया, साथ ही कई दुकानों में भी तोड़फोड़ हुई।

जिस वजह से देर शाम शोभा विराट यात्रा गगन दीवान से पहले ही वापस लौट गई। शहर में खौफनाक माहौल बना हुआ है। जिला प्रशासन व पूरी पुलिस बल शहर के चप्पे-चप्पे पर तैनात है। 

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live