अपराध के खबरें

बिहार में सड़क पर 'हिंदू राष्ट्र' लिखा बैनर लगाने पर विवाद, विहिप नेता गिरफ्तार

संवाद 

 बिहार के दरभंगा में सड़क पर हिंदू राष्ट्र लिखा बैनर लगाने पर विवाद हो गया है। लहेरियासराय थाना पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम राजीव प्रकाश मधुकर है।

वह विश्व हिंदू परिषद का जिला मंत्री बताया जा रहा है। आरोप है कि शहर का माहौल बिगाड़ने के मकसद से विहिप नेता ने यह हिंदू राष्ट्र लिखा बैनर लगाया था। 

लहेरियासराय थाना अध्यक्ष कुमार कीर्ति ने शुक्रवार को बताया कि हिंदू नववर्ष और चैती दुर्गा पूजा के मौके पर शहर में 'हिंदू राष्ट्र' लिखा बैनर सड़क पर टांगा गया था। इसे लेकर दूसरे धार्मिक संगठन के लोगों ने विरोध किया। 

उन्होंने धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया। उसके बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच के बाद आरोपी राजीव प्रकाश मधुकर को गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें कि तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर इस बैनर के फोटो-वीडियो वायरल हो गए। हिंदू राष्ट्र लिखे बैनर की वजह से शहर का माहौल गर्मा गया और लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे। डीएम राजीव रोशन को जब पता चला तो उन्होंने तुरंत एसएसपी को कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद सड़क से यह बैनर हटा लिया गया। वहीं केस दर्ज कर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के आरोप में विहिप नेता को गिरफ्तार किया गया।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live