अपराध के खबरें

दिग्विजय की कार ने युवक को टक्कर मारी, पुलिस ने किया जब्त किया कार

संवाद 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक उछलकर करीब 10 फीट दूर जा गिरा। जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने उसे अस्पताल भिजवाया और खुद वहां जाकर उसका हाल जाना। युवक को सिर में चोट लगी है। जिसके चलते उसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है।

घटना मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की है। गुरुवार को दिग्विजय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के कोडक्या गांव में उनके घर पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे, यहां कुछ देर रुकने के बाद वे कार से राजगढ़ के लिए निकले। दोपहर करीब 3 बजे जीरापुर के पास विजय कॉन्वेंट स्कूल के सामने से जब उनका काफिला निकल रहा था, तभी बाइक सवार काफिले के सामने आ गया और हादसा हो गया।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live