अपराध के खबरें

Breaking News: बिहार बीजेपी में बड़ा बदलाव, सम्राट चौधरी बने प्रदेश अध्यक्ष

संवाद
बिहार में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के तहत सम्राट चौधरी को बिहार भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसको लेकर राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आदेश पत्र भी जारी किया है. इसमें लिखा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बिहार विधान परिषद के सदस्य सम्राट चौधरी को बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.

भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश के कई नेताओं ने सम्राट चौधरी को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं. शिवा चन्द्र मिश्रा ने सम्राट चौधरी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई देते हुए कहा कि सम्राट चौधरी संघर्षशील नेता हैं.

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live