अपराध के खबरें

राजधानी पटना में तपती गर्मी ने तोड़ा 43 साल का रिकॉर्ड, 20 जिलों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी

संवाद 

बिहार राज्य के अधिकतर जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। राजधानी पटना के मौसम का तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। वहीं बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है। तेज धूप और लू की वजह से सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखाई दे रही है। वहीं राजधानी पटना में गर्मी ने 43 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 43 साल बाद अप्रैल महीने में 44 डिग्री सेल्सियस के पार तापमान दर्ज किया गया।जानकारी के लिए बता दें कि राजधानी पटना में सभी स्कूल अब सुबह 10:45 बजे तक ही खुलेंगे। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक पछुआ और उत्तर पछुआ हवा का प्रभाव समुद्र तल से औसत 6 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है। इस कारण राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा। पूरे राज्य में हवा की गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे, झोंके के साथ 30 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी।

मौसम विभाग ने 4 जिलों में सीवियर हीट वेव के लिए ऑल ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें पटना, पूर्वी चंपारण खगड़िया और बांका शामिल है। वहीं मौसम विभाग ने 20 जिलों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है । इसमें पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अररिया,औरंगाबाद, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर, जमुई और भागलपुर शामिल है। वहीं अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर शेखपुरा रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live