अपराध के खबरें

आग लगने से 8 घर जला, लाखों का संपत्ति हुआ नुकसान

संवाद 

आए दिन जिले में आग लगने की घटना की खबरें रोज देखने को मिल रही है। कहीं शॉर्ट सर्किट से आग लगता है तो कहीं खाना बनाने का क्रम में आग लग जाता है। एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां 8 लोगों का घर जल गया है।

पिपराही प्रखंड अंतर्गत परसौनी बैच पंचायत के धरमपुर गांव के वार्ड संख्या 10 में 2 बजे के करीब आग लगने से 8 घर जलकर राख हो गया है।लाखों का संपत्ति नुकसान बताया जा रहा है।

वही बताया गया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगा। आग धीरे-धीरे पड़ोस के घरों में फैलती गई। तेज हवा बहने का कारण आसपास के सभी घरों में तेजी से आग लगने लगा।

वहीं राजीव सहनी ,साहेब सहनी, परीक्षण महतो, वीरेंद्र महतो, अवधेश सहनी ,नंदू सहनी, केदार सहनी, दिलीप महतो का घर जलकर राख हो गया है।

आग लगने से 6 बकरी जल गया है तथा एक भैंस बुरी तरह झुलस गया है। साथ ही एक मोटरसाइकिल, 4 साइकिल दो चारा मशीन, टीवी, होंडा मशीन, कपड़ा, अनाज तथा घर में रखें नगद रुपए समेत घर में रखे सभी सामान जल गया है। लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।


प्रमुख राजीव यादव ने बताया कि आग लगने पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया ।स्थानीय लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। मौके पर फायर बिग्रेड की 2 गाड़ी ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पा रहा है।घटनास्थल पर पहुंचकर अंचलाधिकारी जायजा ले रहे हैं। 

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live