अपराध के खबरें

आम आदमी पार्टी को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, ममता-शरद को बड़ा झटका, चिराग की पार्टी को नागालैंड में राज्य पार्टी का दर्जा

संवाद 
आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। इसके अलावा शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन लिया गया है। इसके साथ ही कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) का भी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिन गया है। चुनाव आयोग की ओर से यह जानकारी दी गई है। चुनाव आयोग ने बताया कि आम आदमी पार्टी को चार राज्यों- दिल्ली, गोवा, पंजाब और गुजरात में उसके चुनावी प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया गया है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी दिल्ली और पंजाब में सत्ता में है। 

 इनको मिला राज्यस्तरीय दल का दर्जा 

* नगालैंड में लोक जनशक्ति पार्टी 
* त्रिपुरा में टिपरा मोथा
* पश्चिम बंगाल में रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी
* मेघालय में वॉइस ऑफ द पीपुल पार्टी 
* नगालैंड में राकांपा 
* मेघालय में तृणमूल कांग्रेस

 अब ये हैं राष्ट्रीय दल हैं

1. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 
2. कांग्रेस
3. बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी)
4. कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया 
5. नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी)
6. आम आदमी पार्टी (आप)। आप भारत की सबसे नई राष्ट्रीय पार्टी है। इस दल को साल 2023 यानी आज ही राष्ट्रीय दल की मान्यता हासिल हुई है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live