अपराध के खबरें

कर्नाटक चुनाव में कैंपेन कर रहे कांग्रेस नेता ने युवक को मारा थप्पड़, बीजेपी बोली-इनके डीएनए में गुंडागर्दी

संवाद 

कर्नाटक चुनाव कैंपेन के दौरान राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के साथ ही आए दिन नए नए विवाद भी सामने आ रहे हैं। कर्नाटक कांग्रेस के नेता एमबी पाटिल का एक युवक को सरेआम थप्पड़ मारने वाला कथित वीडियो सामने आया है।

बीजेपी ने वीडियो शेयर कर इसे कांग्रेस की गुंडागर्दी करार दिया है। कर्नाटक बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में गुंदागर्दी है।

क्या है वीडियो में जिसकी वजह से लगा कांग्रेस नेता पर आरोप?

कांग्रेस नेता एमबी पाटिल, राज्य के चुनाव कैंपेन के दौरान सरेआम एक युवक को थप्पड़ मारते हुए दिख रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नेता एमबी पाटिल शनिवार की रात कर्नाटक चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे। सूत्र बताते हैं कि एक व्यक्ति एमबी पाटिल के निर्वाचन क्षेत्र बाबलेश्वर का रहने वाला, उनकी सभा में पहुंचा। उसने उनसे विकास कार्यों को लेकर कथित तौर पर बहस किया। पाटिल और उस व्यक्ति के बीच तीखे सवाल के बाद कांग्रेस नेता ने उस पर थप्पड़ चला दिया।

बीजेपी ने शेयर किया वीडियो

भाजपा ने रविवार को एक कथित वीडियो साझा किया जिसमें कांग्रेस नेता एमबी पाटिल को कर्नाटक में एक व्यक्ति को थप्पड़ मारते दिखाया गया है। भाजपा ने वीडियो साझा करते हुए कहा कि गुंडागर्दी कांग्रेस के डीएनए में है। 

अभिमानी कर्नाटक कांग्रेस विधायक एमबी पाटिल अपनी शिकायतों को साझा करने के लिए एक युवक पर शारीरिक हमला कर दिए। शिकायतों को साझा करने के लिए पीटा जाना ही एकमात्र गारंटी है।

पाटिल ने कहा युवक ने असंसदीय शब्दों का किया इस्तेमाल

युवक को पीटे जाने पर कांग्रेस विधायक एमबी पाटिल ने दावा किया कि युवक ने मंच पर एक असंसदीय शब्द का इस्तेमाल किया था। अपशब्द बोले जाने पर उसे उन्होंने थप्पड़ मार दिया।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live