अपराध के खबरें

अमृतपाल की 'लुकाछिपी का खेल' खत्म ! पंजाब के मोगा से गिरफ्तार हुआ भगोड़ा अमृतपाल सिंह

अमृतपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उसने मोगा पुलिस के सामने खुद सरेंडर किया है। खालिस्तान समर्थक भगोड़ा अमृतपाल सिंह 36 दिनों से फरार चल रहा था। उसकी तलाश पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में चल रही थी।

संवाद


मिथिला हिन्दी न्यूज :- खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को मोगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल सिंह को मोगा के गुरुद्वारा से गिरफ्तार किया गया है। अमृतपाल 36 दिन बाद पुलिस के हाथ लगा है। पुलिस अमृतपाल को कई दिनों से देश के कई हिस्सों में तलाश कर रही थी। उसने भी अपने समर्पण को लेकर कई बार संदेश भेजे लेकिन वह अब तक गिरफ्त से बाहर रहा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमृतपाल ने मोगा के गांव रोड़े में सरेंडर किया है, ये जरनैल सिंह भिंडरावाला का पैतृक गांव है। अमृतपाल सिंह को बठिंडा से एयरलिफ्ट कर डिब्रूगढ़ जेल लाया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live