अपराध के खबरें

IPL 2023: महेन्द्र सिंह धोनी ने रचा इतिहास,आईपीएल के 200 मैचों में कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी बने

संवाद 

आज IPL (आईपीएल)में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने है. इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

दोनों टीमों के बीच मैच चेन्नई के एम. ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. बहरहाल, महेन्द्र सिंह धोनी ने एक बड़ा रिकार्ड अपने नाम कर लिया है. 

दरअसल, महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास के पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने 200 मैचों में कप्तानी की हो. महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल 2008 से खेल रहे हैं. वह चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स के लिए भी खेल चुके हैं.

आईपीएल में ऐसा रहा है महेन्द्र सिंह धोनी का सफर

महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल 2008 में पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बने थे. वह आईपीएल का पहला था. तब से वह लगातार चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बने रहे. हालांकि, आईपीएल 2016 और आईपीएल 2017 में चेन्नई सुपर सुपर किंग्स की टीम को बैन कर दिया गया था. जिसके बाद दोनों सीजन महेन्द्र सिंह धोनी राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स का हिस्सा थे. 

इसके बाद आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की वापसी हुई, फिर महेन्द्र सिंह धोनी ने टीम की कमान संभाली.

आईपीएल इतिहास के सबसे कामयाब कप्तानों में एक हैं महेन्द्र सिंह धोनी

अब तक महेन्द्र सिंह धोनी 199 आईपीएल मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर चुके हैं. इन 199 आईपीएल मैचों में महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम ने 60.61 फीसदी मैच जीते. 

महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स 4 बार आईपीएल टाइटल जीत चुकी है. इस टीम आईपीएल 2010 के अलावा आईपीएल 2011, आईपीएल 2018 और आईपीएल 2021 में खिताब अपने नाम किया.

क्या कहते हैं महेन्द्र सिंह धोनी के आंकड़े?

बहरहाल, अब तक महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल में 237 मुकाबले खेल चुके हैं. महेन्द्र सिंह धोनी ने 237 आईपीएल मैचों में 5004 रन बनाए हैं.

इसके अलावा उन्होंने 347 चौके और 232 छक्के जड़े हैं. जबकि आईपीएल में महेन्द्र सिंह धोनी का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 84 रन है. महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स 9 बार फाइनल खेल चुके हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live