अपराध के खबरें

ब्रिटेन में भी गूंजा 'बजरंग बली की जय', सैन्य अभ्यास के दौरान लगा नारा

संवाद 

 कर्नाटक चुनाव में बजरंग बली की जय के नारे कई रैलियों में सुने गए। भाजपा ने कांग्रेस के घोषणापत्र में बजरंग दल पर बैन को बजरंग बली से जोड़ते हुए कई हमले बोले।

पीएम मोदी ने खुद कई रैलियों में कांग्रेस को हिंदू विरोधी बताया। दूसरी ओर, अब बजरंग बली के नारे भारत ही नहीं ब्रिटेन में भी सुनने को मिले।

सेना के जवानों ने लगाए नारे

दरअसल, ब्रिटेन के सैलिसबरी मैदान में आयोजित भारत-ब्रिटेन संयुक्त-सैन्य अभ्यास में ये नारे सुनाई दिए।"अजेया वारियर-23" के 7 वें संस्करण के दौरान भारतीय सेना के जवानों ने 'भारत माता की जय के साथ बजरंग बली की जय' का नारा लगाया। सेना के जवान हाथों में बंदूक लेकर जोर-जोर से ये नारे लगाते दिखे।

बता दें कि यूके और भारतीय सैनिकों के बीच अभ्यास का उद्देश्य सैन्य संबंधों को बढ़ाना के साथ एक-दूसरे की युद्ध की तकनीकों को सीखना है। दोनों देश के जवान एक साथ काम करने की क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं। साथ ही दोनों सेनाओं के बीच अंतर-संचालन, सौहार्द और दोस्ती को बढ़ावा देना है। यह अभ्यास भारतीय सेना और ब्रिटिश सेना के बीच रक्षा सहयोग में एक महत्वपूर्ण योगदान देता है।

इस सैन्य अभ्यास में बटालियन लेवल के साथ कंपनी लेवल के सैन्य अधिकारी भी भाग लेते हैं। इसका मुख्य फोकस स्किल डेवलपमेंट होता है। इसमें दोनों देशों के सैनिक एक दूसरे के सैन्य अनुभव भी सांझा करेंगे और तकनीकी अभ्यास भी करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live