अपराध के खबरें

मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में एक और बदलाव, एसपी सिंह बघेल का विभाग बदला गया

संवाद 

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में गुरुवार (18 मई) को अचानक फेरबदल किए गए हैं. पहले किरेन रिजिजू और अब कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल का मंत्रालय बदला गया है.

अब उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया. चूंकि कानून मंत्रालय में अर्जुन राम मेघवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर नियुक्त किए गए हैं इसलिए दूसरे राज्य मंत्री का वहां से अब ट्रांसफर कर दिया गया है. 

मेघवाल वर्तमान में संसदीय कार्य राज्य मंत्री और संस्कृति राज्य मंत्री हैं. मेघवाल को उनके मौजूदा विभागों के अतिरिक्त कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है. 

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एसपी सिंह बघेल को कानून और न्याय मंत्रालय के स्थान पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया है. 

रिजिजू को मिली पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी

इससे पहले किरेन रिजिजू की जगह संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया. रिजिजू अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार संभालेंगे.

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live