अपराध के खबरें

बिहार में लू से 11 की मौत:भोजपुर में 6 की जान गई, रोहतास में 2 सैप जवानों ने दम तोड़ा

अनूप नारायण सिंह 
बिहार में लू जान लेने लगी है। प्रदेश में हीट वेव का रेड अलर्ट के बीच 24 घंटे में लू से 11 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। सिर्फ भोजपुर में ही 6 लोगों की मौत हुई है। इसमें 4 की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। इसके अलावा #रोहतास में दो, नालंदा में एक, जमुई में एक और गया में एक की मौत की बात सामने आ रही है।लू लगने की शिकायत लेकर #अस्पताल में मरीज भी बढ़ रहे हैं। यह हाल सभी जिलों का है। भोजपुर में गुरुवार को 4 बुजुर्ग और दो युवक की मौत हो गई। परिजन ने लू लगने के कारण मौत की बात कही है। वहीं, डॉक्टरों ने भी लू के लक्षण बताए हैं। पुलिस ने दो की पहचान कर ली है। बाकी की पहचान जारी है।अज्ञात शव को ले जाते स्वास्थ्यकर्मी
इधर, सासाराम जिला मुख्यालय में तैनात दो सैप जवान की मौत लू लगने से हो गई। दोनों जवान कचहरी के गेट नंबर पर तैनात थे। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर सैप जवान गौरी प्रसाद और यमुना यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की मौत देर शाम हो गई। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live