अपराध के खबरें

तमिलनाडु में लाॅन्च हुआ 'Ajay to Yogi Adityanath', 800 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा

संवाद 

 चेन्नई में योगी आदित्यनाथ पर पुस्तक की धूम, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की जीवनी पर आधारित किताब अजय टू योगी आदित्यनाथ का विमोचन उनके जन्मदिवस पर किया गया था। इस किताब का विमोचन राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित जयपुरिया स्कूल में किया गया था।

वहीं, तमीलनाडु में आज अजय टू योगी आदित्यनाथ किताब का ग्राफिक स्टोरी लाॅन्च किया गया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर ये किताब ट्रेंड करने लगा है।

मिली जानकारी के अनुसार अजय टू योगी आदित्यनाथ का ग्राफिक स्टोरी वाली किताब लाॅन्च की गई। इस आयोजन में 800 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया है। वहीं, किताब की काॅपियां शहर के नामी हस्तियों को दिया गया है।

इस उपन्यास के बारे में जानकारी साझा करते हुए लेखक शांतनु गुप्ता ने बताया कि अजय टू योगी आदित्यनाथ दरअसल छह अन्य भाई-बहनों के साथ उत्तराखंड के भीतरी इलाकों में पैदा हुए एक युवा लड़के अजय सिंह बिष्ट की यात्रा है। उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट एक कनिष्ठ वन अधिकारी थे और माता सावित्री देवी एक गृहिणी थीं।

अजय को बचपन से ही परिवार की गायों की देखभाल करने, स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियां सुनने और स्कूल की बहस में भाग लेने का शौक था। वे सभी आज के उत्तराखंड में पनचूर नाम के एक सुदूर गांव में डेढ़ कमरे के घर में रहते थे। यहीं से अजय गोरखनाथ मठ के महंत बने। जिसके बाद उन्होंने भारतीय संसद के सबसे कम उम्र के सदस्य व भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने की यात्रा तय की।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live