अपराध के खबरें

बिहार में भीषण गर्मी और लू के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त

संवाद 
बिहार में भीषण गर्मी और लू के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। कई जिलों में भीषण लू की स्थिति बनी हुई है। राज्य के दस से अधिक जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। गया जिले मे इमामगंज आज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां का अधिकतम तापमान 44 दशमलव 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शेखपुरा, गया, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, पटना, जहानाबाद, और नालंदा में अधिकतम तापमान आज 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया ।

मौसम विभाग ने भीषण लू को लेकर इन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं लखीसराय, खगड़िया, जमुई, में गर्मी को लेकर ऑरेंज जारी किया गया हैं।

मौसम विभाग के अनुसार केवल सुपौल, अररिया और किशनगंज ही ऐसे जिले हैं जहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले दो दिनों तक राज्य में भीषण गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। तीन दिनों के बाद अधिकतम तापमान में कमी आने की संभावना है। भीषण गर्मी के चलते पटना में जिलाधिकारी ने स्कूलों में गर्मी छुट्टियां बढ़ा दी हैं। सभी स्कूलों को 24 जून के बाद शैक्षणिक संस्थान खोलने के आदेश दिये गये हैं।

इधर, राज्य में लू लगने की घटनाओं में बढोतरी हुई है। विभिन्न अस्पतालों में लू लगने से बीमार भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live