अपराध के खबरें

विश्व प्रसिद्ध ओड़िशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू

संवाद 
विश्व प्रसिद्ध ओड़िशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज शुरू होगी। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष यह यात्रा आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से शुरू होकर आषाढ़ शुक्ल की दशमी तक चलती है। इस रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ विराजमान होते हैं। इनके साथ बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा भी होती हैं। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पुरी के मंदिर से निकलते हुए गुंडिचा मंदिर जाती है। इस गुंडिचा मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा नौ दिन तक रुकते हैं। पुरी श्रीमंदिर प्रशासन को इस रथ महोत्‍सव में करीब तीन लाख लोगों के शामिल होने की उम्‍मीद है। महोत्‍सव के सुचारू संचालन के लिए बहुस्‍तरीय सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live