अपराध के खबरें

चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग के लिए बिहार में पूजा-पाठ कर भगवान से प्रार्थना

संवाद 

चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग को लेकर पूरा देश उत्सुक है. इसरो के कई वैज्ञानिक इस पूरे कार्य में लगे हैं. भारत के मून मिशन चंद्रयान 3 के शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोलर हिस्से में लैंडिंग की उम्मीद है. इस बीच पूजा-पाठ का दौर भी शुरू हो गया है. चंद्रयान 3 की टीम में बिहार के गया जिले के खरखूरा मोहल्ले के रहने वाले इसरो वैज्ञानिक सुधांशु कुमार भी शामिल हैं. इसको लेकर घर वाले गर्व महसूस कर रहे हैं. सुधांशु के मां–पिता ज्यादा उत्साहित दिख रहे हैं. चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए वैज्ञानिक सुधांशु के माता-पिता ने पूजा-पाठ कर भगवान से प्रार्थना की. 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live