अपराध के खबरें

बॉलीवुड को दिए कई हिट गाने, आखिरी समय में बेहद दर्द से गुजरे थे सिंगर आदेश श्रीवास्तव

संवाद

मिथिला हिन्दी न्यूज : इंडस्ट्री के जानेमाने संगीतकार और सिंगर आदेश श्रीवास्तव की आज 5वीं डेथ एनिर्वसरी है। उनका निधन 5 सितंबर, 2015 को कैंसर की वजह से मुंबई में हुआ था। कई सुपरहिट गाने देने के बाद भी अपने अंतिम समय में आदेश के पास इतने पैसे नहीं बचे थे कि वो अपना इलाज सही तरीके से करा सकें। उन्हें कारें तक बेचनी पड़ी थी। हालंकि, उनके निधन के बाद उनकी पत्नी विजेयता पंडित भी बहुत मुश्किलों से अपना गुजारा चला पा रही है।4 सितंबर 1966 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था। आदेश के पिता रेलवे में सुपरिटेंडेंट और मां एक कॉलेज में लेक्चरर थीं। बचपन से ही उन्हें संगीत में रुचि थी जिसकी वजह से उन्होंने संगीत की दुनिया में कदम रखा था। उन्हें स्कूल-कॉलेज में जब कभी संगीत प्रदर्शन और सीखने का कोई मौका मिलता तो वे वहां पहुंच जाते।आदेश को पहला ब्रेक 1993 में रिलीज हुई फिल्म कन्यादान से मिला। 1994 में 'आओ प्यार करें' फिल्म में संगीत देकर बतौर संगीतकार उन्होंने कदम रखा। जल्द ही आदेश ने एक युवा संगीतकार और गायक के तौर पर अपनी पहचान बना ली।उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड हस्तियों के साथ भी गाने की शुरुआत की। फेमस हॉलीवुड पॉप सिंगर्स के साथ कई बार उन्होंने स्टेज शेयर भी किया है। शकीरा, एकॉन सहित कई सेलेब्स के साथ गाने गए। आदेश को असली पहचान 2000 में आई फिल्म 'रिफ्यूजी' से मिली। इस फिल्म में संगीत देने के लिए उन्हें आइफा अवॉर्ड मिला। इसके बाद 'रहना है तेरे दिल में (2001)' 'कभी खुशी कभी गम (2001)', 'बागबान (2003)' और 'राजनीति (2010) ' में उनका तैयार किया गया संगीत खूब पॉपुलर हुआ।आदेश को मल्टीपल माइलोमा कैंसर था जो 2010 में डायग्नोस हुआ था। लंबे समय तक उनका इलाज चला। कैंसर से पीड़ित होने के बावजूद वे काम में खुद को बिजी रखते थे। लेकिन अगस्त 2015 में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। कुछ दिन अस्पताल में एडमिट रहने के बाद उन्होंने 5 सितंबर को सुबह 5 बजे आखिरी सांस ली। बॉलीवुड को दिए कई हिट गाने, आखिरी समय में बेहद दर्द से गुजरे थे सिंगर आदेश श्रीवास्तव

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live