अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 14 अक्टूबर 2023 (शनिवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन



दिनांक :-14/10/2023
दिन:- शनिवार
मास:-आश्विन
पक्ष:-कृष्ण
विक्रम संवत्त:-2080
शक संवत्त:-1945
दक्षिणायण,उत्तर गोल:,
ऋतू:-शरद,
तिथि:- अमावस्या रा 11:05 तक।            
उपरांत:- प्रतिपदा तिथि आरम्भ
नक्षत्र:- हस्त संध्या 05:17 तक
उपरांत:- चित्रा नक्षत्र आरम्भ।
योग:- एन्द्र द 15 प 02   
करण:- चतुरघ्न द 10 प 17
चन्द्रमा राशि :- चन्द्रमा कन्या राशि मे प्रा 06:01 तक।   
सूर्योदय:- 06:16
सूर्यास्त:- 05:44
दिन का राहु काल :- प्रा 06:17 से 07:43 तक,उपरांत दि 01:27 से 02:53 तक,उपरांत संध्या 04:18 05:53 तक।
आज - आश्विन अमावस्या स्नान - दान,महालया,पितृपक्ष समापन।

उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
 पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार क्या कहता है आज का राशिफल।

मेष:
 आज मेष राशि के जातक अपनी जिम्मेदारियां ठीक से निभाएं. साथ ही जरूरत पड़ने पर मित्र की मदद लें, ऐसा करने से काम आसान होगा. आज के दिन दोपहर बाद समय अनुकूल होगा.
आज का शुभ रंग: पीला।

वृषभ
आज के दिन वृषभ राशि के जातक सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करें. इसके साथ आज आपकी आर्थिक स्थिति आपके अनुकूल होगी. उधार दिया पैसा डूब सकता है, इसलिए आज के दिन सतर्क रहें.
आज का शुभ रंग: सफेद

मिथुन : 
आज के दिन मिथुन राशि के जातकों को दोपहर तक समस्या का समाधान मिलेगा. सलाह दी जाती है कि जल्दबाजी में कोई लापरवाही ना करें. साथ ही अपनों से बड़ों का सम्मान जरूर करें.आज का शुभ रंग: नीला

कर्क: 
कर्क राशि के जातकों को आज अपना उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा. इसके साथ घर पर मेहमान आने के योग हैं.सलाह दी जाती है कि कोई भी निर्णय सोच कर ही लें.
आज का शुभ रंग: लाल

सिंह: 
आज के दिन सिंह राशि के जातक बाहर किसी की बात पर भरोसा ना करें. आज के दिन दोपहर तक व्यापार में लाभ होगा. साथ ही समाज मे मान-सम्मान बढ़ेगा.
आज का शुभ रंग: मरून

कन्या: 
आज के दिन कन्या राशि जातकों के रिश्ते में खटास आ सकती है. सलाह दी जाती है कि pरात को देर तक ना जागें. साथ अपना धन किसी को उधार ना दें, नुकसान हो सकता है.
आज का शुभ रंग: सफेद

तुला: 
आज के दिन तुला राशि जातक बड़े बूज़ुर्गों की सलाह जरूर लें. साथ ही आज किसी महिला से मदद मिलेगी. अपना जरूरी सामान सम्भाल कर रखें.
आज का शुभ रंग: आसमानी


वृश्चिक राशि:
 आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं. आज घर की उत्तर दिशा को साफ रखें. साथ ही मन की इच्छा पूरी होने की संभावना है.
आज का शुभ रंग: लाल

धनु: 
आज के दिन धनु राशि खान-पान का ध्यान रखें. साथ ही कैरियर में बदलाव न करें. साथ ही अपने गुस्से पर काबू रखें.
आज का शुभ रंग: गुलाबी

मकर: 
आज मकर राशि के जातकों का महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ सकता है. साथ ही आज अपने भाग्य पर भरोसा रखें. आज के दिन वाहन बहुत ध्यान से चलाएं.
आज का शुभ रंग: जामुनी

कुम्भ: 
आज के दिन कुंभ के जातकों की आर्थिक स्थिति गड़बडा सकती है. आज क दिन किसी से अकारण विवाद ना करें. साथ ही जबरदस्ती अपनी बात किसी से ना मानवाएं.
आज का शुभ रंग: नीला

मीन: 
आज के दिन मीन राशि के जातकों किसी उच्चाधिकारी का सहयोग मिलेगा. आज के दिन मीठे फलों का दान मंदिर में करें. साथ ही किसी को भी गलत सलाह न दें.
आज का शुभ रंग: गुलाबीp

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live