अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 4 दिसंबर 2023 (सोमवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

दिनांक :- 04/12/2023
दिन:- सोमवार
मास:- अग्रहायण
पक्ष:-कृष्ण
विक्रम संवत्त:-2080
शक संवत्त:-1945
दक्षिणायण,दक्षिण गोल:,
ऋतू:-हेमंत,
तिथि:- सप्तमी रा 08:58 तक                
उपरांत:- अष्टमी
नक्षत्र:- मघा रा 12:24 तक,
उपरांत:- पूर्वा फाल्गुनी
योग:- वैधृति द 39 प 09   
करण:- भद्रा द 02 प 55
चन्द्रमा राशि :- सिंह राशि मे आहोरात्र    
सूर्योदय:-06:46
सूर्यास्त:-05:14
दिन का राहु काल - दि 08:06 से 09:25 तक,उपरांत दि 02:37 से 03:55 तक।

आज - विवाह मघायां रा 12:24 यावत्त।

उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
 पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार क्या कहता है आज का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का आज का दिन सुख-शांति में बीतेगा। अचानक कोई शुभ समाचार मिलने से आप उत्साहित हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का स्वभाव शंकालु रहेगा, सतर्क रहें। आपके स्वभाव में ईर्ष्या की भावना रहेगी, जिससे दूसरों के कार्यों में अवगुणों के कारण विवाद हो सकता है। सरकारी कार्यों में सतर्कता बरतें, अन्यथा कार्य लंबित रह सकते हैं। धार्मिक कार्यों के लिए आप कम समय निकाल पाएंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक आज के दिन किसी दोस्त के काम के चलते भागदौड़ कर सकते हैं। शारीरिक रूप से बेहद सावधान रहने की जरूरत है। आकस्मिक दुर्घटना अथवा अन्य कारणों से शारीरिक कष्ट हो सकता है। पारिवारिक माहौल अधिक भावनात्मक रहेगा। परिवार के लोग आपसी समस्याओं को समझेंगे, फिर भी ज्यादा बोलने की आदत से बचें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक आज के दिन सामाजिक आयोजनों में भाग लेंगे। किसी भी काम में असुविधा नहीं होगी, व्यावसायिक स्थानों पर भी काम सुचारू रूप से चलने लगेगा। कर्ज की वसूली करने में सफल रहेंगे। सरकारी या पैतृक कार्य आज पूरा करने का प्रयास करें, लाभ होगा। घर के अलावा अन्य सभी जगह आपकी कार्यकुशलता की सराहना होगी। सायंकाल का समय धार्मिक कार्यों में लगेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक आज के दिन घर या रिश्तेदारों के बीच पूजा के आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव के कारण कार्यक्षेत्र में परेशानियां आएंगी। यदि घर की जिम्मेदारियों को ठीक से नहीं निभाएंगे तो बड़े-बुजुर्ग नाराज़ हो सकते हैं। अचानक होने वाले लाभ से आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक यदि धैर्य रखेंगे तो उम्मीद से अधिक लाभ कमा सकते हैं। किसी सरकारी योजना से लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा जातक किसी दूसरी कंपनी में इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं। छात्रों को एग्जाम में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।हकीकत से ज्यादा काल्पनिक दुनिया में रहेंगे, जिसके कारण लोग आपका मजाक बना सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक आज के दिन स्वयं को अन्य लोगों से श्रेष्ठ समझेंगे। मनमाने व्यवहार से आस-पास रहने वाले लोगों को असुविधा होगी और अनावश्यक वाद-विवाद होने की संभावना है। घर और बाहर संतुलित व्यवहार बनाए रखने की आवश्यकता है। जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमें कोई न कोई रुकावट आने से आप परेशान रहेंगे। पैसों से जुड़े लेन-देन में स्पष्टता रखें, लिखित में ही करें, गलती होने की आशंका है।

तुला राशि

तुला राशि के जातक आज के दिन जो भी कार्य करेंगे, उसमे सफलता जरूर मिलेगी। यदि कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो, आज का दिन शुभ रहेगा। घर में आज किसी न किसी कारण से काफी भागदौड़ रहेगी। बेवजह किसी से बहस ना करें, सरकारी कामकाज में उलझन बढ़ सकती है, इसलिए आज इसे टाल दें। प्रतियोगी 
 की तैयारी कर रहे जातकों को आज कड़ी मेहनत करनी होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायी रहेगा। कड़ी मेहनत के बाद ही आपको काम में सफलता मिलेगी। घरेलू कामकाज से जुड़ी महिलाओं को भाग दौड़ करनी पड़ेगी। लोग आपके काम में कमियां निकालेंगे। व्यापार में थोड़े इंतजार के बाद आपको जरूरत के मुताबिक आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। घर पर संतान के साथ समय व्यतीत करने के लिए मनोरंजन के मौके तलाशेंगे। नौकरी पेशा जातकों को करियर में तरक्की के शुभ अवसर मिलेंगे। किसी धार्मिक क्षेत्र की यात्रा कर सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातक आज के दिन अधूरे सरकारी काम पूरे हो जाने के चलते काफी प्रसन्न होंगे। अपनी बातों से मुकरने से बचना होगा, अन्यथा कारोबार और परिवार में विवाद होने की आशंका है। काम से ज्यादा मौज-मस्ती और शौक को महत्व देने से आपको नुकसान हो सकता है। मन में पैसों से जुड़ी योजनाएं चलती रहेंगी, वर्जित कार्यों से जल्दी पैसा कमाने की कोशिश करेंगे। नौकरी पेशा जातकों को किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर प्राप्त हो सकता है। यदि आपने निवेश किया था तो आज आपको अच्छा धन लाभ होगा।

मकर राशि

मकर राशि के जो जातक विदेश जाने का मन बना रहे थे, उन्हें आज मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में विवेक से परिपूर्ण रहेंगे और अच्छे-बुरे का पूर्व ज्ञान कर सकेंगे, लेकिन आपका मन अनैतिक कार्यों में भटक सकता है। मन की नकारात्मक भावनाएं आपको शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर सकती हैं। माता पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बनाएंगे। सायंकाल का समय घर के बच्चों के साथ व्यतीत करना पसंद करेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक आज के दिन अपने अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। कारोबारी अपने पार्टनर के साथ पुराने विवादों को भुलाकर नए सिरे से काम शुरू करने की कोशिश करेंगे और इसमें सफल भी होंगे। दोपहर को कोई शुभ समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। नौकरी पेशा जातकों के सहकर्मी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे जिससे अपना काम तय समय में पूरा होगा। किसी गलतफहमी के चलते घरेलू माहौल खराब हो सकता है, फिर भी स्थिति हर तरह से आपके नियंत्रण में रहेगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का आज का दिन धन में वृद्धि वाला रहेगा। स्वतंत्र विचार रखने से आप लोगों के विचारों को आसानी से समझ सकेंगे। व्यवहार कुशलता से नए लाभदायक रिश्ते बनाएंगे। शेयर या अन्य जोखिम भरी गतिविधियों में निवेश करने से त्वरित परिणाम मिलेंगे। कई दिनों से रद्द हुई यात्रा आज करनी पड़ सकती है। मित्रों और रिश्तेदारों से नजदीकियां बढ़ेंगी। घरेलू माहौल सामान्य रहेगा, फिर भी महिलाओं की जरूरतों का विशेष ध्यान रखें, अन्यथा अनावश्यक कलेश की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।

ज्योतिष सम्बन्धित जानकारी सिर्फ मिलकर निःशुल्क प्राप्त कर सकते है।
हस्तलिखित जन्मकुंडली बनवाने हेतु सम्पर्क कर सकते है,हमारे द्वारा हाथ से लिखी जन्मकुंडली बनाकर भारतीय डाक द्वारा भारत के किसी कोने मे आपतक पहुँचाने की सुविधा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live