अपराध के खबरें

दिवंगत बिंदेश्वर पाठक सहित बिहार के कई दिग्गजों को मिला पद्मश्री सम्मान, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं


संवाद 

गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) के पूर्व पद्म पुरस्कारों (Padma Award) का एलान किया गया, जिसमें इस वर्ष देश के अलग अलग इलाकों से कुल 132 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है. इसमें बिहार के भी कई शख्सियत सम्मिलित हैं. बिहार के बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत सामाजिक कार्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्म विभूषण मिला है. इसके साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान देने के लिए सुरेंद्र किशोर, शांति देवी पासवान एवं शिवम पासवान, राम कुमार मल्लिक तथा श्री अशोक कुमार विश्वास को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है. 

इस एलान के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने के लिये पद्मश्री और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किए गए लोगों को बधाई दी है. भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कारों के एलान के तुरंत बाद मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार नीतीश ने बिहार के दिवंगत बिंदेश्वर पाठक को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण दिए जाने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है.मुख्यमंत्री ने बिहार के ही डॉक्टर चंदेश्वर प्रसाद ठाकुर को मेडिसिन के क्षेत्र में पद्म भूषण, शिवम पासवान एवं शांति देवी पासवान (पति-पत्नी), अशोक कुमार विश्वास, राम कुमार मल्लिक को कला के क्षेत्र में तथा सुरेंद्र किशोर को भाषा, शिक्षा तथा पत्रकारिता के क्षेत्र उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान दिए जाने के एलान पर अपनी तरफ से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

दिवंगत बिंदेश्वर पाठक, बिहार (सामाजिक कार्य)

शांति देवी पासवान और शिवम पासवान, बिहार (मधुबनी पेंटिंग, कला)

अशोक कुमार विश्वास, बिहार (पेंटिंग, कला)

राम कुमार मल्लिक, बिहार (संगीत, कला)

सुरेंद्र किशोर, बिहार (भाषा, पत्रकारिता)

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live