अपराध के खबरें

एनडीए की लिस्ट लगभग तैयार! जानिए 40 संभावित उम्मीदवारों के नाम

संवाद 

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज की तारीख खास है। पहले चरण की देशभर की 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना बुधवार को जारी हो रही है। इसमें बिहार की चार सीटें हैं। केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने सीटों का बंटवारा कर लिया है। उसके हिसाब से औरंगाबाद और नवादा सीट भाजपा के पास है। जमुई लोक जनशक्ति पार्टी की पांच में से एक सीट है। गया हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा-सेक्युलर की इकलौती सीट है। इन चारों के लिए 28 मार्च तक नामांकन होना है। इसे देखते हुए और आगे की तैयारी के मद्देनजर एनडीए के दलों ने लोकसभा की 40 में से 33 सीटों पर प्रत्याशियों का नाम पक्का कर लिया है। घोषणा की प्रतीक्षा आज भी होगी। इसके अलावा आज हाजीपुर के सांसद पशुपति कुमार पारस के अगले कदम का भी इंतजार होगा। मंगलवार को उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था और फिर पटना आ गए। वह अपने दो अन्य सांसदों के साथ राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिलने वाले थे, लेकिन सामने वाले से तवज्जो नहीं मिलने के कारण रात तक ऊहापोह में ही रहे। 
संभावित उम्मीदवार
बीजेपी

पश्चिमी चंपारण -डा0 संजय जायसवाल
पूर्वी चंपारण- राधा मोहन सिंह
औरंगाबाद - सुनील कुमार सिंह
मधुबनी - अशोक यादव
अररिया - मो0 शाहनवाज हुसैन
दरभंगा - गोपाल जी ठाकुर
मुजफ्फरपुर - अजय निषाद
महाराजगंज- जनार्दन सिकरीवाल
सारण - राजीव प्रताप रूड़ी, या पवन सिंह
उजियारपुर - नित्यानंद राय
बेगूसराय - गिरिराज सिंह
नवादा - विवेक ठाकुर
पटना साहिब - ऋतुराज सिंन्हां
पाटलिपुत्र - रामकृपाल यादव
आरा - आर०के ० सिंह
बक्सर - आनंद मिश्रा
सासाराम - मुरारी प्रसाद गौतम
-------------------

JDU 

वाल्मिकीनगर - सुनिल महतो 
सीतामढ़ी - देवेश चंद्र ठाकुर
झंझारपुर - राम प्रीत मंडल
सुपौल - दिलेश्वर कामत
किशनगंज - मास्टर मुजाहित आलम
कटिहार - दुलारचंद गोस्वामी 
पूर्णिया - संतोष कुशवाहा 
मधेपुरा - दिनेश चंद्र यादव 
शिवहर - लवली आनंद
भागलपुर - अजय मंडल
बांका- गिरधारी यादव 
मुंगेर - राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह
जहानाबाद - राहुल शर्मा
सीवान - रमेश कुशवाहा 
नालंदा - कौशलेंद्र कुमार
गोपालगंज - आलोक कुमार सुमन
---------------------

LJP (R)

हाजीपुर - चिराग पासवान
वैशाली - वीणा देवी
समस्तीपुर - रीना पासवान
जमुई - संजय पासवान और शांभवी चौधरी
खगड़िया - रेणु कुशवाहा और महबूब अली कैसर
---------------
HAM

गया - पूर्व सीएम जीतन Kept मांझी
-------------------
RLM

काराकाट - उपेंद्र कुशवाहा

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live