अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 31 मई 2024 ( शुक्रवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन



दिनांक 🌞:- 31/05/2024
मास :- ज्येष्ठ
पक्ष :- कृष्ण
वार 🌄 :- शुक्रवार
🛕 विक्रम संवत: - 2081
🌹 शक संवत्त: - 1946
उत्तरायण 
दक्षिण गोल:
🌅ऋतू :- ग्रीष्म
काल :- पश्चिम
तिथि :- अष्टमी दि 08:27 तक
उपरांत नवमी
नक्षत्र :- शतभीषा प्रा 05:38 तक
उपरांत पूर्वा भाद्रपद 
योग :- विश्कुम्भ द 31 प 09
करण :- कौलव द 08 प 04
चन्द्रमा 🌝 :- कुम्भ राशि मे रा 10:42 तक
उपरांत मीन राशि मे।
सूर्योदय🌞05:14
सूर्यास्त 🌄06:46

दिन का राहु काल 🌘 :- दि 08:38 से 12:02 तक।

👉 आज :- अमृत योग दि 08:27 उपरि ,शिववास दि 08:27 यावत्त।

👉 पंडित पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार आज आपके राशि का संभावितफल ।

मेष राशि
परिश्रम से बाधाएं समाप्त होंगी। संतान से कोई सहयोग नहीं प्राप्त होगा। संतान का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। गुरुवार का व्रत रखें तथा प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का जाप करने से लाभ होगा।
आपके पास धन आने का योग है। कचहरी के कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है। जीवन साथी पिता और माता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन आने के मार्ग में कुछ बाधाएं भी हैं।

वृष राशि
पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपनी संतान से कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी। पढ़ाई में बाधा पड़ सकती है। भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक और रुद्राष्टक का भी पाठ करने से लाभ होगा। कचहरी के कार्यों में लाभ नहीं हो पाएगा। आप मानसिक तनाव से ग्रसित हो सकते हैं। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्त होने का उपाय बन सकता है। मानसिक तनाव को शांत करना आपके लिए आवश्यक रहेगा। माता जी का स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ हो सकता है।

मिथुन राशि
बड़े अधिकारियों से तकरार हो सकती है। वाणी पर संयम रखना होगा. भाग्य आपका साथ देगा। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन आएगा। कचहरी के कार्यों में कोई रिस्क न लें।
ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य अत्यंत उत्तम रहेगा। पिताजी का और माता जी का दोनों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है।
काले कुत्ते को रोटी खिलाने से लाभ होगा।

कर्क राशि
भाई बहन आपके साथ सहयोग नहीं करेंगे। धन कम आएगा। कार्यालय में स्थिति सामान्य रहेगी। भाग्य कम साथ देगा। दुर्घटनाओं से बचें। कचहरी के कार्यों में सफलता नहीं मिलेगी। भाई बहनों के साथ संबंध खराब हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मंगलवार को हनुमान मंदिर में जाकर तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करने से लाभ होगा.

सिंह राशि
भाग्य से लाभ नहीं होगा। कार्यालय में उलझन का सामना करना पड़ेगा। प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करने से लाभ होगा। माता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सुख में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य या उससे नीचे रहेंगे। संतान से कोई विशेष आशा न रखें। धन आने की उम्मीद कम है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है।

कन्या राशि
जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ परेशानी आ सकती है। पिताका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। अविवाहित जातकों के विवाह के संबंध आ सकते हैं।
आपका और माता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपको अपने संतान से कुछ सहयोग प्राप्त हो सकता है। छात्रों के पढ़ाई ठीक-ठाक चलेगी। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

तुला राशि
भाग्य से आपको कोई विशेष लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा। मानसिक दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शत्रु आपको तंग करने का प्रयास कर सकते हैं। भगवान सूर्य का को तांबे के पत्र में जल अक्षत और लाल पुष्प डालकर अर्पित करें।

वृश्चिक राशि
संतान से थोड़ा बहुत सहयोग प्राप्त हो पाएगा। आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना पड़ेगा।
गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा है। आपके जीवनसाथी और माता जी का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

धनु राशि
छात्रों की पढ़ाई ठीक-ठाक चलेगी। प्रतिदिन गरीबों के बीच में चावल का दान करेंगे तो लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन आने की मात्रा में कमी आएगी।
कार्यालय में आपको कोई भी काम सावधानी के साथ करना चाहिए। जीवनसाथी के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है।

मकर राशि
लंबी यात्रा का भी योग बन सकता है गायत्री मंत्र की एक माला का रोजाना करने से लाभ होगा। भाग्य से आपको मदद मिलेगी। आपका और जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता के स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत खराबी आ सकती है।
धन आने के कम योग हैं। भाई बहनों के साथ संबंध खराब रहेंगे। संतान से कोई खास सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा।

कुंभ राशि
भाग्य की मदद से आपके कुछ कार्य संपन्न हो सकते हैं। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। आपके संतान को तकलीफ हो सकती है। गौ माता को हरा चारा खिलाने से किस्मत बदलेगी। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य इस सप्ताह साथ देगा।

मीन राशि
जीवनसाथी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। घर की बनी पहली रोटी गौ माता को खिलाने से लाभ होगा।
भाग्य आपका साथ देगा। दुर्घटनाओं से आपको सावधान रहना होगा।

विशेष :-👉 
ज्योतिष,हस्तलखित जन्मकुंडली,उपनायन,विवाह,वास्तू एवं अन्य किसी भी धार्मिक अनुष्ठानो के लिए सम्पर्क कर सकते है।।
👉 हाथ से लिखी हुयी जन्मकुंडली बनाकर भारतीय डाक द्वारा देश -विदेश कहीं भी आपतक पहुँचाने की सुविधा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live