अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 3 जून 2024 ( सोमवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन



दिनांक 🌞:- 03/06/2024
मास :- ज्येष्ठ
पक्ष :- कृष्ण
वार 🌄 :- सोमवार
🛕 विक्रम संवत: - 2081
🌹 शक संवत्त: - 1946
उत्तरायण 
दक्षिण गोल:
🌅ऋतू :- ग्रीष्म
काल :- पश्चिम
तिथि :- द्वादशी रा 10:41 तक।
उपरांत त्रयोदर्शी
नक्षत्र :- अश्विनी रा 11:14 तक
उपरांत भरणी 
योग :- सौभाग्य द 10 प 27
करण :- कौलव द 16 प 55
चन्द्रमा 🌝 :- मेष राशि मे आहोरात्र।
उपरांत :-
सूर्योदय🌞05:13
सूर्यास्त 🌄 06:47

दिन का राहु काल 🌘 :- दि 06:55 से 08:37 तक,उपरांत दि 01:43 से 03:25 तक।

👉 आज :- मृत्यु योग: रा 10:51 यावत्त।

आयुर्वेद जानकारी 🪴 दही, छाछ, ककड़ी, खीरा, पुदीना आदि का सेवन करें. ये चीजें शरीर को ठंडक प्रदान करती हैं. भारी, तली-भुनी और मसालेदार चीजों का सेवन कम करें, क्योंकि ये शरीर की गर्मी बढ़ा सकती हैं।

👉 पंडित पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार आपके राशि का आज संभावितफल। ✒️

मेष राशि
 कोई अच्छी सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में कोई भी काम जल्दबाजी में न करें, अन्यथा बात बिगड़ सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को सोच समझ कर धन खर्च करना होगा, नहीं तो धन हानि हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों के लिए दिन ठीक है। स्वास्थ का ध्यान रखें।

वृषभ राशि
दिन व्यस्त रहेगा। नौकरी कर रहे जातक अत्यधिक कार्यभार के चलते व्यस्त रहेंगे। माता पिता के साथ समय व्यतीत करें, उन्हें अच्छा लगेगा। व्यापार करने वाले जातकों के व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार के सदस्य के किसी प्रकार के वाद विवाद से बचें। फालतू के खर्चे हो सकते हैं, सोच समझ कर चलना होगा।स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मिथुन राशि
दिन शानदार रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी को पैसा उधार न दें और न ही उधार लें। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है, आप इस विवाद को ठीक करने में कामयाब रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रम में परिवार के साथ शामिल हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

कर्क राशि
 संयत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचना होगा। किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज आपका मन परेशान हो सकता है। भाई-बहनों के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार में आपसी वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।

सिंह राशि
आज मन शान्त रहेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।

कन्या राशि
 आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु संयत रहने की आवश्यकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करेंगे। भाइयों का साथ मिल सकता है। धैर्यशीलता बनाये रखें। किसी मित्र के सहयोग में कारोबार में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को आज नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तुला राशि
 सकारात्मक विचार जैसे भाग्य की उम्मीद और कर्म पर विश्वास करना शुभ रहेगा। अच्छे कर्म करने से आपका भाग्य मजबूत होगा। धार्मिक आयोजन के लिए परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का मौका मिलेगा। घर में छोटी-छोटी बात बड़ी बन सकती हैं। वाणी पर संयम बनाए रखें। पब्लिक डीलिंग, मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े कारोबार आज लाभदायक रहेंगे। पति-पत्नी के बीच अहंकार को लेकर विवाद हो सकता है।

वृश्चिक राशि
जातकों का राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में विशेष योगदान रहेगा। आर्थिक स्थिति में अप्रत्याशित लाभ परिवार में खुशियां लेकर आएगा। घर में बदलाव से जुड़ी कोई योजना भी बन सकती है। अपने गुस्से पर काबू न पाने से आप अपने ही लोगों से दूर हो सकते हैं। संतान पक्ष के करियर को लेकर तनाव में रहेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे जातक अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे। पति-पत्नी को अपने रिश्ते मधुर रखने होंगे, अन्यथा कोई अनहोनी की आशंका है।

धनु राशि
 आदर्शवादी सोच और सामाजिक कुरीतियों पर आपका हस्तक्षेप दूसरों के लिए एक उदाहरण बन जाता है और आपको सम्मानजनक पद भी प्राप्त होगा। पिता या पिता जैसे व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार की अपमानजनक स्थिति उत्पन्न न होने दें। व्यापार में आज भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। नौकरी कर रहे जातकों की कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना है।

मकर राशि
 जातकों का निर्णय लेना और स्वयं अधिक कार्य पूर्ण करने का प्रयास एक विशेष गुण है। आपके स्वभाव में सकारात्मक बदलाव अध्यात्म और दैवीय शक्ति से जुड़ रहा है। बहुत अधिक आत्म-विवादास्पद होने से आपके व्यक्तिगत जीवन और परिवार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। घर में किसी प्रकार का तनाव उत्पन्न हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि
दिन ठीक ठाक रहने वाला है। धन कमाने के मामले में सभी स्थिति आपके पक्ष में है। पूर्व में की गई मेहनत आज रंग लाएगी। अध्यात्म, समाज और नैतिकता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देंगे। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों की पढ़ाई बाधित हो सकती है। इसके लिए किसी भी गलत गतिविधियों पर ध्यान न दें। घर के किसी सदस्य के विवाह में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। दूसरों की आलोचना करना आपको अत्यधिक परेशानी में डाल सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को आज व्यापार में लाभ होता दिखाई दे रहा है।

मीन राशि
आज अपनी सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास से किसी भी कठिन जीत को हासिल कर सकते हैं। अध्ययन, खोज, लेखन आदि के लिए आज का दिन अनुकूल है। घरेलू मामले भी आपकी उपस्थिति में ही सुलझेंगे। अटका हुआ या उधार लिया हुआ पैसा वापस पाने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे। किसी भी प्रकार के वाद विवाद में पड़ने से बचें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापार के मामले में कोई लापरवाही या गलती न करें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकती है।

विशेष :-👉 
ज्योतिष,हस्तलखित जन्मकुंडली,उपनायन,विवाह,वास्तू एवं अन्य किसी भी धार्मिक अनुष्ठानो के लिए सम्पर्क कर सकते है।।
हाथ से लिखी हुयी जन्मकुंडली बनाकर भारतीय डाक द्वारा देश -विदेश कहीं भी आपतक पहुँचाने की सुविधा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live