अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 24 जून 2024 (सोमवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

दिनांक 🌞:- 24/06/2024
मास :- आषाढ 
पक्ष :- कृष्ण
वार 🌄 :- सोमवार
🛕 विक्रम संवत: - 2081
🌹 शक संवत्त: - 1946
उत्तरायण 
उत्तर गोल:
🌅ऋतू :- ग्रीष्म
काल :- पश्चिम
तिथि :- तृतीया रा 02:48 तक।
उपरांत चौठ 
नक्षत्र :- उत्तराषाढा संध्या 05:42 तक।
उपरांत श्रवण
योग :- ऐन्द्र द 23 प 14
करण :- वाणिज् द 26 प 05
चन्द्रमा 🌝 :- मकर राशि आहोरात्र।
उपरांत
सूर्योदय🌞05:10
सूर्यास्त 🌄06:50

दिन का राहु काल 🌘 :- दि 06:53 से 08:36 तक,उपरांत दि 03:26 से 05:08 तक।

👉 आज :- सर्वार्धसिद्धि योग संध्या 05:42 उपरि।
(🌹उपरोक्त् संक्षिप्त विवरण)

आयुर्वेदिक जानकारी 🪴 
पान का इस्तेमाल खांसी, अस्थमा, सिर दर्द, राइनाइटिस, गठिया जोड़ों का दर्द, एनोरेक्सिया आदि के लिए किया जाता है। यह दर्द, जलन और सूजन से राहत देता है। कफ विकारों में इसका सबसे अच्छा उपयोग होता है। पान की पत्तियां विटामिन-सी, थियामाइन, नियासिन, राइबोफ्लाविन और कैरोटीन से भरपूर होती हैं।

👉 पंडित पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चंद्र राशि आधारित पुकार अनुसार आपके राशि का आज संभावितफल।

मेष:-
आज का दिन असमंजस से भरा रहेगा। असमंजस में होने के चलते किसी फैसले को समय पर नहीं लेंगे, तो वह आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को आज लाभ होने की संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे जातकों को अपने पार्टनर के स्वास्थय की चिंता सता सकती है। किसी भी प्रकार का निवेश करने से बचें, अन्यथा आपके खर्चों में बड़ोतरी हो सकती है।

वृषभ :-
 ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन घर व कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ने से आपका मनोबल थोड़ा कम हो सकता है। दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जहां आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के मन में चल रही समस्याओं को सुलझाने की पूरी कोशिश करें। शिक्षा के क्षेत्र में जातक आज किसी परीक्षा में सफलता पाने के लिए अपने सीनियर से मदद मांग सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को आज अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

मिथुन :-
कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। रोजगार के लिए जो जातक लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उनको आज सफलता मिलेगी। अपनी इमानदारी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि किसी भूमि व वाहन आदि की खरीदारी करने की सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा आज पूरी होगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

कर्क :-
 आज का दिन उत्तम संपत्ति के संकेत लेकर आ रहा है। अपनी बुद्धि व विवेक से किसी कानूनी कार्य में जीत हासिल कर सकते हैं और मन मुताबिक लाभ की प्राप्ति भी कर सकते हैं। संतान पक्ष को किसी सरकारी नौकरी से संबंधित परीक्षा को देने का मौका मिलेगा। परिवार के सदस्यों की मदद से काफी समस्याएं दूर होगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह :-
दिन सकारात्मक रहेगा। नौकरीपेशा वाले जातक अपने अधिकारियों की बातों को अच्छे से सुने, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियां तो बड़ सकती हैं, लेकिन आप उनको अच्छी तरह से निभाएंगे।

कन्या:-
मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों की किसी डील के फाइनल होने से अत्यधिक लाभ मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले जातकों को नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं के चलते ग्रहस्थ जीवन में भी तनाव हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के प्रमोशन का योग बन रहा है।

तुला :-
स्वास्थ्य के लिहाज़ से ठीक ठाक रहेगा। आपका स्वभाव चिड़चिड़ा होने के चलते परिवार के सदस्य भी आपसे ना खुश रहेंगे, और परिवार का माहौल गरमा सकता है। आपके द्वारा किए गए खर्चे सिर दर्द बन सकते हैं, जिनपर आपको लगाम लगानी होगी। जीवनसाथी के सहयोग से किसी नए काम में भी हाथ आजमा सकते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में रह रहे जातक आज अपने पार्टनर के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके भविष्य के लिए लाभकारी साबित होगी।

वृश्चिक :-
 आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। किसी दोस्त के प्रमोशन होने से आपका मन प्रसन्न होगा। कार्य क्षेत्र में आ रही चुनौतियों से भी निजात मिलने की संभावना है। माता पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर ले जा सकते हैं। रुका हुआ धन मिलने से आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी। व्यापार करने वाले जातकों को अपनी वाणी पर 

धनु:-
परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आप काफी ज्यादा प्रसन्न होंगे। घर पर किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। व्यापार कर रहे जातकों को आज व्यापार के चलते यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातक अगर खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, तो उसमे उन्हें जीत अवश्य मिलेगी।

मकर :-
 नौकरी कर रहे जातकों को किसी कार्य को करने के लिए अपने सीनियर्स का साथ मिलेगा। साझेदारी में व्यापार कर रहे जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी साबित होगा। संतान पक्ष की सभी आवश्यकताओं को आप पूरा करेंगे। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें, जिससे आप दोनों के बीच आपसी प्रेम और गहरा होगा।

कुंभ :-
 दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक कार्य आ जाने से आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं। आपके व्यवहार में कुछ चिड़चिड़ापन आ सकता है, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। किसी भी वाद विवाद में बोलते समय अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नही तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जहां आपके मन को आराम मिलेगा।

मीन :-
 आज का दिन कुछ परेशानी भरा रह सकता है। धन संबंधित समस्याओ से आज आपको निजात मिलेगी, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपको थोड़ा परेशान करेगा। आज के दिन आपको धैर्य बनाए रखना होगा। व्यापार करने वाले जातक काम में मंदी के चलते परेशान रहेंगे। शिक्षा क्षेत्र के जातकों को अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है, तभी सफलता हासिल कर सकेंगे। जीवनसाथी की मदद से कुछ परेशानियां हल हो सकती हैं।

विशेष :-👉 
ज्योतिष,हस्तलखित जन्मकुंडली,उपनायन,विवाह,वास्तू एवं अन्य किसी भी धार्मिक अनुष्ठानो के लिए सम्पर्क कर सकते है।।
👉 हाथ से लिखी हुयी जन्मकुंडली बनाकर भारतीय डाक द्वारा देश -विदेश कहीं भी आपतक पहुँचाने की सुविधा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live