अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 27 जून 2024 (गुरुवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन



दिनांक 🌞:- 27/06/2024
मास :- आषाढ 
पक्ष :- कृष्ण
वार 🌄 :- गुरूवार
🛕 विक्रम संवत: - 2081
🌹 शक संवत्त: - 1946
उत्तरायण 
उत्तर गोल:
🌅ऋतू :- ग्रीष्म
काल :- पश्चिम
तिथि :- षष्ठी रा 08:16 तक।
उपरांत सप्तमी तिथि
नक्षत्र :- शतभीषा दि 01:50 तक।
उपरांत पूर्वाभाद्रपद 
योग :- प्रीति द 04 प 08
करण :- गर द 10 प 43
चन्द्रमा 🌝 :- कुम्भ राशि मे आहोरात्र।
उपरांत
सूर्योदय🌞05:10
सूर्यास्त 🌄06:50

दिन का राहु काल 🌘 :- दि 03:26 से 06:50 तक।

👉 आज :- आयुष्यमान योगमान द 52 प 40,
पुनर्वसु बुध दि 12:06,पुनर्वसु शुक्र रा 10:37

 आयुर्वेदिक जानकारी 🪴 
 पीपल के पत्ता कईऔषधीय गुणों से संपन्न होता है।पीपल के पत्ते प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीज, कॉपर एंटीडायबिटिक, एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल, एंटी-एम्नेसिक गुणों से भरपूर होता है. इसलिए उबलने के बाद यह एक हेल्दी ड्रिंक बन जाता है.
यह पत्ता उबालकर पीने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है. साथ ही दिल का हाल भी बेहतर बना रहता है. वहीं, हाई बीपी और बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में भी पीपल का पत्ता उबालकर पीने से बहुत फायदा पहुंचता है.

👉 पंडित पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार आपके राशि का आज संभावितफल।

मेष :-
 आज का दिन उलझनों को सुलझाने वाला रहेगा। किसी भी समस्या का समाधान अपने दोस्तों की मदद से पाने में कामयाब रहेंगे। आपके विरोधी भी आपकी ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। घर और काम के बीच सामंजस्य बनाए रखने में कठिनाई होगी। जोखिम भरी गतिविधियों से दूर रहें। व्यापार में नए लोगों से संपर्क होगा, जिससे आपके व्यापार में तरक्की होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में आप पूरी तरह सक्षम रहेंगे।

वृषभ :-
 दिन की शुरुआत सुखद गतिविधियों से होगी। व्यस्त होने के बावजूद घर और परिवार आपकी पहली प्राथमिकता होगी। नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिकता में विशेष रुचि रहेगी। पुराने विचारों की अपेक्षा नए विचारों को प्राथमिकता दें। व्यापार में बदलाव करने का अभी सही समय नहीं है। जमीन के मुद्दों को शांति और गंभीरता से सुलझाने का प्रयास करें। जल्दबाजी और भावना के कारण गलत निर्णय भी ले सकते हैं। निवेश और बैंकिंग जैसी गतिविधियों में किस्मत आजमा सकते हैं।

मिथुन :-
ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहेगी। किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अपने परिजनों की सभी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। घर के बड़े या अनुभवी लोग आपको उचित मार्गदर्शन देंगे। दोपहर में समय की गति कुछ अलग होगी। आपका रुपया कहीं फस सकता है। आप बेचैन और मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे क्योंकि आपकी समस्या का समाधान नहीं होगा। व्यापार करने वाले जातकों को व्यापार से जुड़े कुछ लाभकारी प्रस्ताव मिल सकते हैं।

कर्क :-
 भगवान की पूजा और योग जैसी गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। किसी प्रियजन से आपको सुंदर उपहार प्राप्त हो सकता है। इस समय आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और अपने विचारों को सबके सामने व्यक्त न करें। परिवार के सदस्यों के सहयोगात्मक दृष्टिकोण में कुछ खामियां हो सकती हैं। स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।

सिंह :-
लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या को सुलझाने में सफल होंगे। अपनी कुशलता और शांति से सभी काम करेंगे। युवा साक्षात्कार में अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब होंगे। वाणी पर संयम बनाए रखें, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई जोखिम न लें। किसी रिश्तेदार की ईर्ष्या से आपका दिल परेशान रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में किस्मत आजमा रहे जातकों के राजनीतिक कार्यों में तेजी आएगी।खतरनाक गतिविधियों से बचना होगा।

कन्या :-
जातक इस समय अपने करीबी रिश्ते को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देंगे। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को अपने लक्ष्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जिससे आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सक्षम होंगे। कुछ कड़े और साहसिक फैसले कार्यक्षेत्र में आपको सफलता दिलाएंगे। निवेश संबंधी गतिविधियों में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। इस समय यात्रा करना परेशानी भरा रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी।

तुला :-
यदि किसी साक्षात्कार में उपस्थित होते हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। इस दौरान कोई महत्वपूर्ण कार्य नहीं होगा, लेकिन किसी विशेष कार्य की रूपरेखा तैयार कर सकते हैं।
 किसी स्थिति में आपका आत्मविश्वास डगमगा सकता है और लापरवाही के कारण आपका कोई काम खराब हो सकता है। किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में किसी भी तरह का हस्तक्षेप न करें। करियर और व्यापार में स्थिरता आएगी। लंबी दूरी की यात्रा फलदायी और लाभप्रद रहेगी। पति-पत्नी आपस में तालमेल बनाकर घर में उचित व्यवस्था बनाए

वरिश्चिक
 कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर से बातचीत करने से स्थितियां सामान्य हो सकती हैं। एक आदर्श व्यक्ति से प्रेरित होकर आप ऊर्जा और महारथ का अनुभव करेंगे। जल्दबाजी के कारण आपका कोई काम बिगड़ने की संभावना है। इसलिए धैर्य रखने की जरूरत है। नई नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं। अपनी किसी भी व्यावसायिक योजना और गतिविधियों के बारे में किसी से बात न करें। घर में पार्टी का माहौल बन सकता है।

धनु:-
 किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ कुछ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएंगे और आपके जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए कुछ सिद्धांत और एक व्यापक दृष्टिकोण भी बनेगा। दोपहर के समय कोई अप्रिय समाचार या अशुभ संदेश प्राप्त हो सकता है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। घर में माता पिता की उचित देखभाल न करने से आत्म-घृणा हो सकती है। इसलिए उनके लिए समय निकालना आपके लिए बहुत जरूरी है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कठिन और महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाला रहेगा।

मकर :-
 कुछ लोग आपके लिए प्रतिकूल स्थिति पैदा कर सकते हैं, लेकिन आप उन्हें अपने गुणों और क्षमताओं से अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे। लक्ष्य प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। अपने अहंकारी व्यवहार पर संयम बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी भी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करना आपके लिए एक चुनौती साबित हो सकती है। नकारात्मक चीजों को नियंत्रित करने में सफल होंगे।

कुंभ :-
दिन ठीक ठाक रहने वाला है। धन कमाने के मामले में सभी स्थिति आपके पक्ष में है। पूर्व में की गई मेहनत आज रंग लाएगी। अध्यात्म, समाज और नैतिकता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देंगे। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों की पढ़ाई बाधित हो सकती है। इसके लिए किसी भी गलत गतिविधियों पर ध्यान न दें। घर के किसी सदस्य के विवाह में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। दूसरों की आलोचना करना आपको अत्यधिक परेशानी में डाल सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को आज व्यापार में लाभ होता दिखाई दे रहा है।

मीन :-
अपनी सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास से किसी भी कठिन जीत को हासिल कर सकते हैं। अध्ययन, खोज, लेखन आदि के लिए आज का दिन अनुकूल है। घरेलू मामले भी आपकी उपस्थिति में ही सुलझेंगे। अटका हुआ या उधार लिया हुआ पैसा वापस पाने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे। किसी भी प्रकार के वाद विवाद में पड़ने से बचें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापार के मामले में कोई लापरवाही या गलती न करें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकती है।

विशेष :-👉 
ज्योतिष,हस्तलखित जन्मकुंडली,उपनायन,विवाह,वास्तू एवं अन्य किसी भी धार्मिक अनुष्ठानो के लिए सम्पर्क कर सकते है।।
👉 हाथ से लिखी हुयी जन्मकुंडली बनाकर भारतीय डाक द्वारा देश -विदेश कहीं भी आपतक पहुँचाने की सुविधा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live