अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 6 जून 2024 ( गुरुवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

दिनांक 🌞:- 06/06/2024
मास :- ज्येष्ठ
पक्ष :- कृष्ण
वार 🌄 :- गुरूवार
🛕 विक्रम संवत: - 2081
🌹 शक संवत्त: - 1946
उत्तरायण 
दक्षिण गोल:
🌅ऋतू :- ग्रीष्म
काल :- पश्चिम
तिथि :- अमावस्या दि 05:43 तक।
उपरांत प्रतिपदा 
नक्षत्र :- रोहिणी रा 08:31 तक
उपरांत मृगशीरा
योग :- धृति द 44 प 46
करण :- चतुरघ्न द 02 प 58
चन्द्रमा 🌝 :- वृष राशि मे रा 01:38 तक
उपरांत 
सूर्योदय🌞 05:13
सूर्यास्त 🌄06:47

दिन का राहु काल 🌘 :- दि 03:24 से 06:48 तक

👉 आज :- ज्येष्ठी अमस्या स्नान -दान, वटसावित्री (वरसाईत) व्रत।

आयुर्वेदिक जानकारी 🪴 वरगद छाल को एक अच्छा टॉनिक माना जाता है, जो डायबिटीज, पेचिश, प्रमेह और वीर्य की कमजोरी में प्रभावी है। काली मिर्च के साथ छाल का उपयोग सर्पदंश में भी किया जाता है। फलों के साथ टहनियों का रस एक कामोद्दीपक के रूप में उपयोग किया जाता है जो शुक्राणुशोथ और प्रमेह में भी उपयोगी है।

👉 पंडित पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार आपके राशि का आज संभावितफल।

मेष राशिफल :-
किसी पुराने प्रोजेक्ट में लगाया हुआ पैसा आज डूब सकता है। सावधान रहें और दूसरों के साथ यथासंभव पैसे का लेनदेन करने से बचें। परिवार में किसी के खराब स्वास्थ्य के चलते तनाव और अनावश्यक खर्चें बने रहेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ भी मनमुटाव होने के संयोग बन रहे हैं, धैर्य से काम लें।

वृष राशि :-
कोर्ट कचहरी के मामलों में आज सफलता मिल सकती है। नया घर अथवा फ्लैट भी खरीद सकते हैं। ससुराल पक्ष से भी कोई बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। बच्चों की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंध के लिए भी आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है।

मिथुन राशि :-
आपके लिए दिन उम्मीदों से ज्यादा बेहतर रहने वाला है। कारोबार का विस्तार करेंगे, प्राइवेट जॉब वालों को भी प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। परिवार में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। पत्नी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। बिना वजह दूसरों से उलझने से बचना आपके लिए हितकर रहेगा।

कर्क राशि :-
पुरानी पार्टनरशिप में किए गए कामों से नुकसान उठाना पड़ सकता है। मित्र के साथ कोई नया व्यापार या प्रोजेक्ट भी स्टार्ट कर सकते हैं। सिंगल युवाओं के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। कुल मिलाकर आपके लिए आज का दिन मिलाजुला और साधारण रहने वाला है।

सिंह राशि :-
कामकाज के सिलसिले में लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का भी प्लान बन सकता है। परिवार में कोई नया वाहन अथवा लग्जरी आईटम की खरीद हो सकती है। पैसों को लेकर लापरवाह न बनें बल्कि यथासंभव पैसा संभाल कर रखें।

कन्या राशि :-
पुराना उधार दिया हुआ धन आज वापिस मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से सभी बिगड़े काम भी बन जाएंगे। अगर किसी को प्रपोज करने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी रुक जाए। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन उपयुक्त नहीं है, थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

तुला राशि :-
पैसे के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इनकम के नए सोर्स बनेंगे, खर्चें भी उसी अनुपात में बढ़ेंगे। परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाने के कारण परिजन नाराज रहेंगे। कोई नया काम स्टार्ट करना चाहते हैं तो उसके लिए भी आज का दिन बहुत ही उत्तम रहने वाला है।

वृश्चिक राशि :-
आज का दिन आपके लिए हर तरह से अनुकूल बन रहा है। आप जो कुछ भी करना चाहते हैं, अपने जिन भी सपनों को पूरा करने की इच्छा रखते हैं, उन्हें आज पूरा कर सकते हैं। परिवार में कोई बड़ा आयोजन संभव है। पत्नी के साथ रोमांटिक कैंडिल लाईट डिनर पर भी जा सकते हैं।

धनु राशि :-
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा निराशा भरा रहने वाला है। जिस भी जगह हाथ डालेंगे, उसी जगह असफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में भी कटुता बनी रहेगी। लेकिन निराश न हो, धैर्य रखते हुए अपने प्रयासों में जुटे रहें, निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी।

मकर राशि :-
कॅरियर को लेकर आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। ऑफिस में कलीग्स अथवा बॉस से खटपट भी संभव है। जहां तक हों, दूसरों के साथ उलझने से बचें। किसी नए रिलेशन की शुरूआत हो सकती है जिसकी वजह से लाइफ पार्टनर की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। अनावश्यक पैसा खर्च होने की भी संभावनाएं बन रही हैं।

कुंभ राशि :-
राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन जबरदस्त उथल-पुथल वाला रहेगा। दिन भर भागदौड़ और चिंता बनी रहेगी। व्यापारियों को भी आज नुकसान झेलना पड़ सकता है, लेकिन निराश न हो, आज के किए प्रयास ही आगे चल कर आपको लाभ पहुंचाएंगे और मदद करेंगे।

मीन राशि :-
किसी योजना को लेकर घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा जो आपकी किस्मत बदल देगा। परिवार में कोई बड़ा मांगलिक आयोजन भी संभव है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा। अगर नई जॉब ढूंढ रहे हैं तो आपके सपने पूरे होने का दिन है।

विशेष :-👉 
ज्योतिष,हस्तलखित जन्मकुंडली,उपनायन,विवाह,वास्तू एवं अन्य किसी भी धार्मिक अनुष्ठानो के लिए सम्पर्क कर सकते है।।
👉 हाथ से लिखी हुयी जन्मकुंडली बनाकर भारतीय डाक द्वारा देश -विदेश कहीं भी आपतक पहुँचाने की सुविधा है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live