अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 7 जून 2024 ( शुक्रवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन



दिनांक 🌞:- 07/06/2024
मास :- ज्येष्ठ
पक्ष :- शुक्ल
वार 🌄 :- शुक्रवार
🛕 विक्रम संवत: - 2081
🌹 शक संवत्त: - 1946
उत्तरायण 
दक्षिण गोल:
🌅ऋतू :- ग्रीष्म
काल :- पश्चिम
तिथि :- प्रतिपदा दि 04:46 तक
उपरांत द्वितीया 
नक्षत्र :- मृगशीरा रा 08:21 तक,
उपरांत आर्द्रा 
योग :- शूल: द 40 प 07 
करण :- किंगस्तुघ्न द 00 प 05
चन्द्रमा 🌝 :- वृष राशि मे दि 08:06 तक।
उपरांत मिथुन राशि मे।
सूर्योदय🌞 05:12
सूर्यास्त 🌄 06:48

दिन का राहु काल 🌘 :- दि 08:36 से 12:01 तक।

👉 आज :- मुंडन द्वितीयायां दि 04:46 उपरि ।

 आयुर्वेदिक जानकारी 🪴 अर्जुन: यह एक प्राकृतिक और उच्च गुणवत्ता वाला कार्डियो-प्रोटेक्टिव पौधा है जो स्वस्थ हृदय की कार्यप्रणाली को भी बेहतर बनाता है। यह हृदय की मांसपेशियों के समन्वय को बेहतर बनाता है, जो संकुचन और विश्राम के लिए आवश्यक है, जिससे हृदय के स्वास्थ्य में सुधार होता है।

👉 पंडित पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार आपके राशि का आज संभावितफल।

मेष राशि 
 आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे। आपको कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसे आप तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपके परिजनों से यदि संबंधों में कटुता आ गई थी, तो वह भी आज दूर होगी। वरिष्ठजनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे। आपके अंदर ऊर्जा रहने के कारण आप किसी काम को करने के लिए तत्पर रहेंगे।

वृष राशि 
आज पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। दिन का कुछ समय अपने भाई-बहनों के साथ बिताएंगे, जिनके साथ मन की कुछ बातें भी साझा करेंगे और मन का बोझ भी हल्का करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कोई भी काम करेंगे तो आपको उसका लाभ मिलेगा। व्यापार में छोटे-मोटे लाभ के अवसर भी मिलते रहेंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा।

मिथुन राशि
जातकों के लिए आज का दिन साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी और आपकी सोच समझ के चलते काम पूरे होंगे, जिससे आपको खुशी होगी। संतान को आज कही बाहर से किसी नौकरी का ऑफर आ सकता है, जिसमें आपको उन्हे रोकना नहीं है। यदि आपका कोई प्रॉपर्टी संबंधित विवाद कानूनी चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिलेगी।

कर्क राशि
आपको कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों पर आप पूरा जोर देंगे। लेनदेन से जुड़े मामले बेहतर रहेंगे। नैतिक मूल्यों को महत्व देंगे। व्यवसाय में आप तेजी बनाए रखें। धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने पुराने कर्ज को भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर भी ध्यान देंगे।

सिंह राशि 
 आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको समस्याओं के कारण अपने कामों को पूरा करने में परेशानी होगी, लेकिन मित्रों का सहयोग आपके साथ बना रहेगा। आपको संतान के किसी गलत दिशा में जाने के आदेश मिलेंगे, जिनको सुनकर आपको उनसे बातचीत करनी होगी। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिल सकती है। आपके कुछ विरोधी आपके कामों को बिगड़ने की कोशिश करेंगे। आपकी किसी काम के पूरा न होने के कारण आपका मन परेशान रहेगा।

कन्या राशि 
 दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आपको कोई कामयाबी मिल सकती है और रुका हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है। परिवार में कोई सदस्य आपके साथ धोखा कर सकता है, जिसमें आप सावधान रहें। संतान से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा। पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है।

तुला राशि 
 करियर की दृष्टि से बहुत अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कुछ वरिष्ठ आपको कोई काम सौंप सकते हैं, जिसमें आपको काफी मेहनत लगेगी, लेकिन उस काम की वजह से अधिकारियों से आपको काफी तारीफें मिलेंगी। अगर आज कोई नई नौकरी ज्वाइन करते हैं तो वह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। मित्रों के साथ बातचीत के दौरान नई जानकारी मिलेगी, जो कारोबार के लिए फायदेमंद रहेगी। सायंकाल का समय किसी एकांत जगह पर व्यतीत करना पसंद करेंगे।

वृश्चिक राशि
 किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने बिजनेस के कामों में ढील देने से बचना होगा और किसी को साझेदार बनाने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने की भी योग बनते दिख रहे हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपने संतान को कोई कार्य सौंपा है, तो उसे समय रहते पूरा अवश्य करेंगे, जिससे आपको खुशी होगी।क

धनु राशि 
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने घर, मकान, दुकान आदि की खरीदारी की योजना बना सकते हैं और छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आएंगे। आस पड़ोस में चल रहे वाद विवाद में आपको शांत रहना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर आपको प्रसन्नता होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपको लोगों से अपने मन की बातों को कहने का मौका मिलेगा।

मकर राशि 
 यदि आपने परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा किया है, तो आप उसे समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी की नौकरी में किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। आपकी आधुनिक विषयों में पूरी रुचि रहेगी और किसी महत्वपूर्ण चर्चा में आप सम्मिलित होंगे। आपके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। नवविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी मेहमान की दस्तक हो सकती है।

 कुंभ राशि 
 अध्यात्म के कार्यों में बीतेगा। अधिकांश दिन गरीबों की सेवा या दान-पुण्य के कार्यों में बिताएंगे, ऐसा करने से मन में चल रही उलझन भी खत्म हो जाएगी, जिससे आप आराम महसूस करेंगे। बच्चे की शिक्षा से जुड़ी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। कुंभ राशि वालों के घर में किसी सदस्य की शादी की बात चल रही थी तो आज वह पक्की हो सकती है। 

 मीन 
 आप हैरान और परेशान हो सकते हैं, लेकिन कारोबार में मुनाफा होने से मानसिक शांति मिलेगी। जो लोग प्राइवेट नौकरी से जुड़े हैं, उनको आज कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। आंखों से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है, किसी भी तरह के संक्रमण से दूर रहें। लग्जरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं, जिससे पारिवारिक सदस्य प्रसन्न रहेंगे।

विशेष :-👉 
ज्योतिष,हस्तलखित जन्मकुंडली,उपनायन,विवाह,वास्तू एवं अन्य किसी भी धार्मिक अनुष्ठानो के लिए सम्पर्क कर सकते है।।
👉 हाथ से लिखी हुयी जन्मकुंडली बनाकर भारतीय डाक द्वारा देश -विदेश कहीं भी आपतक पहुँचाने की सुविधा है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live