अपराध के खबरें

बिहार में किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा, काउंटडाउन शुरू; 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती

संवाद
बिहार में लोकसभा की 40 सीटों पर आज वोटों की गिनती होगी। सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी। इसे लेकर 40 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इस बार 7 चरणों तक चले चुनाव में कुल 497 कैंडिडेट मैदान में हैं।

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पहली बार चुनावी मैदान में कूदे हैं। वह काराकाट से एनडीए प्रत्याशी उपेन्द्र कुशवाहा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में आज पूर्णिया, कराकाट, सारण और पाटलिपुत्र जैसी सीटों पर भी सबकी नजर बनी रहेगी। बिहार लोकसभा चुनाव परिणाम से जुड़ी पल-पल की अपडेट यहां देखें।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live