जहां अचानक वह खेत में ही गिर पड़ा।
उसके चाचा बगल वाले खेत में ही कार्य कर रहे थे। इसके बाद अचेतावस्था में पड़े जितेंद्र को स्थानीय लोगों की सहायता से इस्लामपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन का दावा है कि लू लगने के वजह से जितेंद्र की मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों की चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। इस्लामपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टिया लू लगने से मृत्यु की आशंका व्यक्त की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।