अपराध के खबरें

बिहार में मानसून कब आएगा? जानें मौसम विभाग ने किया नया अपडेट; छह जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी


संवाद 


राजधानी समेत प्रदेश में आने वाले अगले चार दिनों तक भयंकर गर्मी व लू का असर जारी रहेगा। पटना समेत प्रदेश के 26 जिलों में 14 जून तक गर्म पछुआ हवा का प्रवाह जारी रहेगा। सूर्य के तल्ख तेवर व राजस्थान से आने वाली गर्म हवा से दिन-रात अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना सहित गया, सारण, रोहतास, शेखपुरा, गोपालगंज और वैशाली में भयंकर गर्मी व लू को लेकर चेतावनी दी है।जबकि, प्रदेश के छह जिलों के बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद , नवादा, सिवान और अरवल में भयंकर (हीट वेव) लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण भागों के एक या दो जगहों पर आर्द्र दिन रहने की संभावना है।तपती गर्मी से राहत को लेकर लोग अब मानसून की आस लगाए बैठे हैं। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र की नई सूचना के अनुसार मानसून को प्रदेश में आने की संभावना 15-20 जून के आसपास जताई जा रही है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार मानसून अपने निर्धारित समय से देर से आने के आसार है। 

पूरे प्रदेश में मानसून का असर जून के आखिरी होने की संभावना है।

सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मंगलवार को पटना व आसपास इलाकों का अधिकतम टेंपेरेचर 5.5 डिग्री सेल्सियस की बढोत्तरी के साथ 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 46.5 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर चौथे दिन प्रदेश में सबसे गर्म रहा।मौसम विभाग के अनुकूल प्रयागराज देश में सबसे गर्म स्थान रहा। यहां पर मंगलवार को अधिकतम टेंपेरेचर 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मंगलवार को पटना सहित गया, मुजफ्फरपुर, डेहरी, शेखपुरा, गोपालगंज, जमुई, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, जीरादेई, अरवल एवं रोहतास के बिक्रमगंज में लू का असर बना रहा। वहीं, शेष भागों में पछुआ के वजह से गर्म दिन बना रहा।भयंकर गर्मी व लू के प्रभाव से लोगों के साथ जीव-जंतुओं का भी बुरा हाल है। घरों में दिन-रात लोग एसी में रहने को मजबूर हैं। वहीं घरों में लगे पंखे व कूलर से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। शहर के चौक- चौराहे पर लगे पेड़-पौधे भी गर्मी के वजह से झुलस रहे हैं। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live