अपराध के खबरें

नायडू बोले- निश्चिंत रहिए, नीतीश ने कहा- सरकार तो बनेगी ही; JDU-TDP ने NDA को दी गुड न्यूज

संवाद 

 तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में है और वह आज दिन में नई दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक में भाग लेंगे।

जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण भी दिल्ली में सरकार बनाने के लिए होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे। यह बैठक आंध्र प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनावों में गठबंधन के विजयी होने के एक दिन बाद हो रही है। बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार तो बनेगी ही।

नायडू से जब उनकी दिल्ली यात्रा के बारे में जब मीडिया ने पूछा तो उन्होंने कहा, ''परेशान मत होइए। आप बहुत शोर मचाते हैं। आपको हमेशा खबरें चाहिए होती हैं। मैं भी अनुभवी हूं। मैंने इस देश में बहुत सारे राजनीतिक बदलाव देखे हैं। हम एनडीए में हैं। मैं एनडीए की मीटिंग में जा रहा हूं। नई दिल्ली से लौटने के बाद मैं आपको सारी जानकारी दूंगा।'' 

वहीं, जनसेना सूत्रों ने बताया कि कल्याण भी एनडीए की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

टीडीपी प्रमुख ने विधानसभा चुनावों में जीत का श्रेय अपने गठबंधन सहयोगियों (भाजपा और जन सेना पार्टी) को दिया। उन्होंने कहा, "यह एक संयुक्त प्रयास है और हम सभी समान हैं। मैं जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण को गठबंधन बनाने की पहल करने के लिए धन्यवाद देता हूं ताकि सत्ता-विरोधी वोटों को विभाजित होने से रोका जा सके। भाजपा भी लोकतंत्र को बचाने के इस मिशन में शामिल हुई।" 

उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई रातें बिना सोए बिताई हैं। उन्होंने कहा, "यहां तक ​​कि जब उन्हें 'जय जगन' कहने के लिए परेशान किया गया। ऐसे समय में भी वे "जय टीडीपी" और "जय चंद्रबाबू" के नारे पर अड़े रहे। हमने पिछले पांच साल लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करते हुए बिताए और आज हम सफल हुए हैं।"

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के वरिष्ठ नेता बुधवार को नई दिल्ली में बैठक कर रहे हैं जिसमें लोकसभा चुनाव के नतीजों का जायजा लिया जाएगा और सरकार गठन के बारे में विस्तार से चर्चा की जाएगी। आंध्र प्रदेश से क्रमश: 16 और दो लोकसभा सीटें जीतने वाली टीडीपी और जनसेना केंद्र में सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी।भाजपा ने राज्य में दो सीट जीती हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live